सीकर में 60वीं बार निकली तीज माता की शाही सवारी:बुलडोजर से बरसे फूल; ऊंट-घोड़ों के साथ नेहरू पार्क पहुंची पालकी
सीकर में 60वीं बार निकली तीज माता की शाही सवारी:बुलडोजर से बरसे फूल; ऊंट-घोड़ों के साथ नेहरू पार्क पहुंची पालकी
सीकर : सीकर में तीज माता की 60वीं शाही सवारी पूरे उत्साह और पारंपरिक उल्लास के साथ निकाली गई। सवारी में ऊंट-घोड़ों के साथ सजी पालकी रघुनाथ मंदिर से शुरू होकर शहर के प्रमुख मार्गों से होती हुई नेहरू पार्क पहुंची। इस दौरान तीज माता की पालकी पर बुलडोजर से पुष्प वर्षा की गई, जिससे माहौल भक्तिमय हो गया।
शाही सवारी को देखने के लिए बड़ी संख्या में लोग सड़कों पर जुटे।सवारी में बड़ी संख्या में महिलाएं और युवतियां सतरंगी लहरिया पोशाक पहनकर शामिल हुईं। नेहरू पार्क पहुंचने पर तीज माता की पूजा-अर्चना की गई। शहरवासियों ने धोक लगाकर तीजमाता का स्वागत किया गया।
शाही लवाजमे में शामिल घोड़ियों ने भी तीज माता के गीतों पर किया नृत्य
तीजमाता की शाही सवारी देखने के लिए बड़ी संख्या में शहरवासी उमड़े। सवारी निकलने से पहले रघुनाथ मंदिर में महिलाओं ने तीज माता की पूजा-अर्चना की और तीज के पारंपरिक गीत गाए। इसके बाद तीज माता की शाही सवारी रवाना हुई। सवारी नानी गेट और सालासर बस स्टैंड होकर गुजरी। शाही लवाजमे में शामिल घोड़ियों ने भी तीज माता के गीतों पर नृत्य किया।
नेहरू पार्क में सवारी के पहुंचने पर तीज माता का स्वागत किया गया। कार्यक्रम में विधायक राजेंद्र पारीक, पूर्व विधायक रतनलाल जलधारी, कांग्रेस जिलाध्यक्ष सुनीता गठाला, नगर परिषद निवर्तमान सभापति जीवण खां, पूर्व विधायक राजकुमारी शर्मा, बाल कल्याण समिति अध्यक्ष एडवोकेट अंकुर बहड़ और कांग्रेस प्रदेश प्रवक्ता गोविंद पटेल समेत बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि और आमजन मौजूद रहे।
पहले देखिए, तीज माता की शाही सवारी की PHOTO’S






देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19





Total views : 2314319


