देवगांव में सोलर लाइन हटाने को लेकर ग्रामीण एकजुट:खुली बिजली पोल लाइन का विरोध, केबल को भूमिगत करने की मांग
देवगांव में सोलर लाइन हटाने को लेकर ग्रामीण एकजुट:खुली बिजली पोल लाइन का विरोध, केबल को भूमिगत करने की मांग
नवलगढ़ : नवलगढ़ के देवगांव में पिछले सात महीनों से चला आ रहा सोलर लाइन विवाद एक बार फिर गरमा गया है। ग्रामीण पुरानी, खुली विद्युत सोलर लाइन को हटाने की मांग को लेकर एकजुट हुए हैं, जिसमें अभी भी करंट दौड़ रहा है। यह विवाद करीब सात महीने पहले शुरू हुआ था, जब देवगांव प्रशासक भंवरी देवी के साथ ग्रामीणों ने आवासीय बस्ती से गुजरने वाली खुली विद्युत पोल लाइन का विरोध किया था। ग्रामीणों ने केबल को भूमिगत करने की मांग की थी।
इस मुद्दे पर सोलर ठेकेदार और ग्रामीणों के बीच कई बार टकराव भी हुआ था। आखिरकार, ग्रामीणों की मांग को मानते हुए सोलर लाइन को भूमिगत कर दिया गया था। हालांकि, पहले से डाली गई खुली विद्युत सोलर लाइन को अभी तक हटाया नहीं गया है। ग्रामीणों ने बताया कि अभी भी कई विद्युत पोलों में करंट दौड़ रहा है, जिससे खतरा बना हुआ है। ग्रामीणों ने इन खतरनाक लाइनों को तुरंत हटाने की मांग की है।
इस मांग को लेकर आज कई ग्रामीण मौके पर मौजूद रहे। इनमें देवगांव प्रशासक भंवरी देवी, सुरेंद्र ऐचरा, द्वारका प्रसाद खटकड़, मंगेजाराम जांगिड़, जयराम खटकड़, मनीराम, पिंटू भाटी, किशोर मेव, तारी देवी, ज्याना देवी, सुमन देवी, संतोष देवी, मनीषा देवी और ललिता देवी शामिल थीं।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19





Total views : 2314286


