[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

सरकारी अस्पताल को 1.10 लाख रुपए का सामान भेंट:कोलकाता के समाजिक संगठन ने मरीजों के लिए लगवाया इनवर्टर-बैटरी, अस्पताल प्रशासन ने जताया आभार

निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
चूरूटॉप न्यूज़राजस्थानराज्यसुजानगढ़

सरकारी अस्पताल को 1.10 लाख रुपए का सामान भेंट:कोलकाता के समाजिक संगठन ने मरीजों के लिए लगवाया इनवर्टर-बैटरी, अस्पताल प्रशासन ने जताया आभार

सरकारी अस्पताल को 1.10 लाख रुपए का सामान भेंट:कोलकाता के समाजिक संगठन ने मरीजों के लिए लगवाया इनवर्टर-बैटरी, अस्पताल प्रशासन ने जताया आभार

सुजानगढ़ : सुजानगढ़ के सुजानमल बगड़िया राजकीय उपजिला अस्पताल में शुक्रवार को नवरतन झनकार सुराणा फाउंडेशन की ओर से करीब 1.10 लाख रुपए की सामग्री भेंट की गई। अस्पताल में मरीजों और परिजनों की सुविधा को देखते हुए फाउंडेशन ने दो इनवर्टर, चार बैटरी और दस कुर्सियां उपलब्ध करवाईं। सामग्री के साथ इनके इन्स्टालेशन का खर्च भी फाउंडेशन ने वहन किया।

समाजसेवी और साहित्यकार रहे मौजूद

कार्यक्रम चूरू जिला विकास परिषद के अध्यक्ष और वरिष्ठ समाजसेवी बाबूलाल दुगड़ के सान्निध्य में आयोजित हुआ। इसकी अध्यक्षता मरूदेश संस्थान के अध्यक्ष एवं साहित्यकार डॉ. घनश्याम नाथ कच्छावा ने की, जबकि मांगीलाल भाटी मुख्य अतिथि रहे। अतिथियों ने अस्पताल प्रशासन को सामग्री भेंट की।

इस सहयोग के पीछे डॉ. कमल धानिया की प्रेरणा रही। अस्पताल के पीएमओ पुरुषोत्तम करवा ने नवरतन झनकार सुराणा फाउंडेशन, कोलकाता का आभार जताया और संस्था को धन्यवाद पत्र भेंट किया। कार्यक्रम में प्रकाश पारीक, कमलेश मंडावरिया, नरेश सोनी, अर्जुन सियोता सहित कई लोग मौजूद रहे।

Related Articles