[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

लक्ष्मणगढ़ में ट्रक-बाइक की टक्कर, एक महिला घायल:पति के साथ जा रही थी, गंभीर हालत में सीकर रेफर


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
टॉप न्यूज़राजस्थानराज्यलक्ष्मणगढ़सीकर

लक्ष्मणगढ़ में ट्रक-बाइक की टक्कर, एक महिला घायल:पति के साथ जा रही थी, गंभीर हालत में सीकर रेफर

लक्ष्मणगढ़ में ट्रक-बाइक की टक्कर, एक महिला घायल:पति के साथ जा रही थी, गंभीर हालत में सीकर रेफर

लक्ष्मणगढ़ : लक्ष्मणगढ़ में नेशनल हाईवे पर शुक्रवार को एक ट्रक और बाइक की टक्कर हो गई। इस हादसे में बाइक सवार एक महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। घायल महिला को तुरंत एंबुलेंस की मदद से उपचार के लिए सीकर भेजा गया।

सीकर की ओर जा रहे थे ट्रक और बाइक

जानकारी के अनुसार, यह घटना मोदी कॉलेज से आगे नेशनल हाईवे पर हुई। ट्रक और बाइक दोनों सीकर की दिशा में जा रहे थे। इसी दौरान दोनों वाहन आपस में टकरा गए, जिससे बाइक अनियंत्रित होकर सड़क पर गिर गई।

प्राथमिक उपचार के बाद सीकर रेफर

हादसे में घाणा निवासी सुनीता पत्नी अमर सिंह के हाथ में गंभीर चोट आई और खून बहने लगा। मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। सूचना मिलने पर एंबुलेंस मौके पर पहुंची और घायल सुनीता को प्राथमिक उपचार के लिए सीकर ले जाया गया। बताया जा रहा है कि हादसे के समय सुनीता के पति अमर सिंह बाइक चला रहे थे, जिन्हें कोई चोट नहीं लगी। दुर्घटनास्थल पर कुछ देर के लिए अफरा-तफरी का माहौल रहा।

Related Articles