[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

आरजू खान बार काउंसिल ऑफ राजस्थान की सदस्य निर्वाचित, चूरू पहुंचने पर भव्य स्वागत


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
चूरूटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

आरजू खान बार काउंसिल ऑफ राजस्थान की सदस्य निर्वाचित, चूरू पहुंचने पर भव्य स्वागत

आरजू खान बार काउंसिल ऑफ राजस्थान की सदस्य निर्वाचित, चूरू पहुंचने पर भव्य स्वागत

जनमानस शेखावाटी सवांददाता : मोहम्मद अली पठान

चूरू : चूरू के अगुना मोहल्ला निवासी कायमखानी परिवार की बेटी अधिवक्ता आरजू खान ने वर्ष 2026 के चुनाव में बार काउंसिल ऑफ राजस्थान के सदस्य पद पर जीत दर्ज की है। चूरू पहुंचने पर उनका अधिवक्ताओं एवं शुभचिंतकों की ओर से स्वागत और सम्मान किया गया।

आरजू खान राजस्थान हाईकोर्ट में अधिवक्ता हैं। उन्होंने चुनाव में बैलेट नंबर 222 के साथ दावेदारी पेश की और अधिवक्ताओं का समर्थन हासिल किया। बार काउंसिल ऑफ राजस्थान के चुनाव में कुल 23 सदस्य निर्वाचित हुए हैं, जिनमें पांच महिला अधिवक्ता शामिल हैं।

आरजू खान की इस उपलब्धि को उनके परिवार की कानूनी विरासत से भी जोड़ा जा रहा है। उनके दादा स्वर्गीय असगर खान राजस्थान के वरिष्ठ अधिवक्ता रहे हैं। उनकी माता सरिता नोशाद खान वरिष्ठ न्यायिक अधिकारी तथा पिता वरिष्ठ अधिवक्ता हैं। परिवार के कई अन्य सदस्य भी विधि एवं न्यायिक क्षेत्र से जुड़े हुए हैं।

आरजू खान के समर्थकों ने उनकी सफलता को चूरू के लिए गौरव की बात बताते हुए कहा कि उनकी उपलब्धि युवाओं, विशेषकर छात्राओं को शिक्षा और विधि के क्षेत्र में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करेगी। चूरू बार एसोसिएशन की ओर से भी उनका सम्मान समारोह आयोजित किया गया।

Related Articles