[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

रतननगर में विकास कार्यों का शिलान्यास, यमुना जल से मिलेगी फ्लोराइडयुक्त पानी से राहत


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
चूरूटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

रतननगर में विकास कार्यों का शिलान्यास, यमुना जल से मिलेगी फ्लोराइडयुक्त पानी से राहत

रतननगर में विकास कार्यों का शिलान्यास, यमुना जल से मिलेगी फ्लोराइडयुक्त पानी से राहत

जनमानस शेखावाटी सवांददाता : मोहम्मद अली पठान

रतननगर : पीएम श्री एचपी बुढ़िया राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय के खेल मैदान में शुक्रवार को अतिथि भवन एवं छात्र-छात्राओं की सुविधाओं से जुड़े विभिन्न निर्माण कार्यों का शिलान्यास एवं भूमि पूजन किया गया। इसके साथ ही अमृत-2.0 जल संवर्धन परियोजना के लिए श्री हरिप्रसाद बुढ़िया चैरिटेबल ट्रस्ट, कोलकाता की ओर से दान की गई भूमि पर भी भूमि पूजन हुआ।

कार्यक्रम का शिलान्यास एवं भूमि पूजन पूर्व नेता प्रतिपक्ष राजेंद्र सिंह राठौड़ एवं चूरू विधायक हरलाल सहारण ने किया। कार्यक्रम में भाजपा जिलाध्यक्ष बसंत शर्मा, विक्रम सिंह कोतवाल, गोविंद शर्मा, सतपाल सैनी, राजेंद्र नरेंद्र, ट्रस्ट प्रतिनिधि मनोहर लाल अग्रवाल, मनीष चोटिया सहित जनप्रतिनिधि, सामाजिक कार्यकर्ता एवं विभिन्न संस्थाओं के प्रतिनिधि मौजूद रहे।

यमुना जल से मिलेगी राहत

वक्ताओं ने बताया कि प्रस्तावित जल संवर्धन योजना के माध्यम से रतन नगर में यमुना का मीठा पानी उपलब्ध करवाने की दिशा में कार्य किया जा रहा है। इससे क्षेत्रवासियों को लंबे समय से चली आ रही फ्लोराइडयुक्त पानी की समस्या से राहत मिलने की उम्मीद है।

कार्यक्रम में श्री हरिप्रसाद बुढ़िया चैरिटेबल ट्रस्ट की ओर से रतन नगर के सरकारी विद्यालयों में शिक्षा एवं जनहित के क्षेत्र में किए जा रहे कार्यों की सराहना की गई। ट्रस्ट द्वारा सरकारी स्कूलों में निर्माण सहित विभिन्न विकास कार्य करवाए गए हैं, जबकि कई कार्य अभी प्रगति पर हैं।

कार्यक्रम में मुरारी लाल महर्षि, संतोष परिहार सहित विभिन्न संस्थाओं के प्रधानाचार्य एवं गणमान्य लोग मौजूद रहे। राकेश शर्मा ने व्यवस्थाओं में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। कार्यक्रम का संचालन पवन यादव ने किया। अंत में राकेश शर्मा ने सभी अतिथियों एवं उपस्थित लोगों का आभार जताया।

Related Articles