पंचायती राज एवं नगरीय निकाय चुनाव 2026 के लिए आरक्षण की लॉटरी 17 अगस्त को
पंचायती राज एवं नगरीय निकाय चुनाव 2026 के लिए आरक्षण की लॉटरी 17 अगस्त को
जनमानस शेखावाटी सवांददाता : मोहम्मद अली पठान
चूरू : पंचायती राज संस्थाओं एवं नगरीय निकायों के आम चुनाव-2026 के लिए विभिन्न निर्वाचन क्षेत्रों एवं पदों में अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति, पिछड़ा वर्ग और महिलाओं के आरक्षण निर्धारण की लॉटरी 17 अगस्त 2026 को जिला परिषद चूरू के सभागार में होगी।
उप जिला निर्वाचन अधिकारी अर्पिता सोनी ने बताया कि पंचायती राज संस्थाओं के तहत जिला परिषद के सदस्य निर्वाचन क्षेत्रों, पंचायत समितियों के प्रधान पद तथा विभिन्न पंचायत समितियों के वार्डों के आरक्षण एवं श्रेणीवार आवंटन की प्रक्रिया सुबह 9 बजे से शुरू होगी। लॉटरी जिला निर्वाचन अधिकारी एवं जिला कलक्टर अभिषेक सुराणा द्वारा निकाली जाएगी।
वहीं नगरीय निकायों के वार्डों में आरक्षण निर्धारण के लिए लॉटरी 17 अगस्त को दोपहर 2 बजे होगी। इसमें राजगढ़, तारानगर, साहवा, रतननगर, रतनगढ़, राजलदेसर, छापर और बीदासर नगरपालिकाओं तथा सरदारशहर, चूरू और सुजानगढ़ नगर परिषदों के वार्डों में आरक्षण तय किया जाएगा।
उन्होंने बताया कि 18 अगस्त 2026 को संबंधित उपखंड अधिकारी ग्राम पंचायतों में सरपंच एवं वार्ड पंच पदों के आरक्षण और श्रेणीवार आवंटन के लिए लॉटरी निकालेंगे।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19





Total views : 2310809


