[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

ओवरलोड ट्रक बिजली के तारों में फंसा, पोल टूटा:पीछे आ रही कार पर गिरा, बोनट और आगे का शीशा टूटा


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
झुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्यसिंघाना

ओवरलोड ट्रक बिजली के तारों में फंसा, पोल टूटा:पीछे आ रही कार पर गिरा, बोनट और आगे का शीशा टूटा

ओवरलोड ट्रक बिजली के तारों में फंसा, पोल टूटा:पीछे आ रही कार पर गिरा, बोनट और आगे का शीशा टूटा

सिघाना : सिघाना में एक ओवरलोड ट्रक बिजली के तारों में उलझ गया। उलझने के बाद भी ट्रक आगे बढ़ता गया। इससे बिजली का पोल टूट गया और पीछ आ रही स्विफ्ट कार पर जा गिरा। घटना में कार बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई। घटना सिंघाना कस्बे वाटर बॉक्स के पास गुरुवार दोपहर की है। कार में सवार चार लोगों सुरक्षित बच गए। वहीं, ट्रक ड्राइवर मौके से फरार हो गया।

सिघाना कार्यक्रम में जा रहे थे कार सवार

मिली जानकारी के अनुसार, कार में सवार चारों यात्री निजामपुर से सिंघाना में एक कार्यक्रम में शामिल होने आ रहे थे। इसी दौरान वाटर बॉक्स के पास तेज गति से आ रहा ओवरलोड ट्रक सड़क किनारे लगे बिजली के तारों में फंस गया।

कार के बोनट और शीशे पर गिरा बिजली पोल

तारों पर खिंचाव पड़ने से बिजली का पोल टूट गया और सीधे स्विफ्ट कार के ऊपर जा गिरा। इस दौरान निजामपुर निवासी अजय कुमार और उसके साथी बाल बाल बच गए। पोल सीधा कार के बोनट और आगे वाले शीशे पर जा गिरा। गनीमत रही कि किसी भी यात्री को कोई चोट नहीं आई। हादसे के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि ट्रक ड्राइवर नशे में लग रहा था।

ट्रक ड्राइवर फरार, तलाश में जुटी पुलिस

हादसे के बाद ट्रक ड्राइवर ट्रक को मौके पर छोड़कर फरार हो गया। सूचना मिलने पर पुलिस और बिजली विभाग के अधिकारी घटनास्थल पर पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया। पुलिस ने ट्रक को अपने कब्जे में ले लिया है और फरार ड्राइवर की तलाश शुरू कर दी है।

बिजली विभाग की टीम ने क्षतिग्रस्त पोल और तारों को ठीक करने का काम शुरू किया, जिससे कुछ समय के लिए क्षेत्र की बिजली आपूर्ति प्रभावित रही। स्थानीय लोगों ने प्रशासन से ओवरलोड वाहनों पर सख्त कार्रवाई करने और सड़क किनारे बिजली लाइनों की सुरक्षा मजबूत करने की मांग की है। एचसी रामस्वरूप ने बताया कि ट्रक जब्त कर लिया गया है और चालक के बारे में जानकारी जुटाई जा रही है, उसे जल्द गिरफ्तार कर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।

Related Articles