[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

14 अगस्त को श्री महामल महाराज का मेला लगेगा:11,000 रुपए तक की कुश्ती होगी, मैहाड़ा के त्योंदा गांव में तैयारियां पूरी

निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
खेतड़ीझुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

14 अगस्त को श्री महामल महाराज का मेला लगेगा:11,000 रुपए तक की कुश्ती होगी, मैहाड़ा के त्योंदा गांव में तैयारियां पूरी

14 अगस्त को श्री महामल महाराज का मेला लगेगा:11,000 रुपए तक की कुश्ती होगी, मैहाड़ा के त्योंदा गांव में तैयारियां पूरी

खेतड़ी : खेतड़ी उपखंड के त्योंदा गांव में 14 अगस्त 2026, शुक्रवार को श्री महामल महाराज का विशाल मेला आयोजित किया जाएगा। सुरेन्द्र सिंह पुत्र श्रवण सिंह ने बताया कि मेले की सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। मेले से एक दिन पूर्व, 13 अगस्त गुरुवार की रात्रि में भव्य जागरण का आयोजन होगा। इसमें प्रसिद्ध भजन गायक सुरेश गोला एंड पार्टी पलवल के साथ कोमल चौधरी, सतपाल नांदल, बॉबी बबेल, पूजा राव और दीप्ति रावत अपनी प्रस्तुतियां देंगे।

सुरेन्द्र सिंह ने यह भी बताया कि मेले के दौरान 51 रुपए से लेकर 11,000 रुपए तक की कुश्तियों का आयोजन किया जाएगा। उन्होंने क्षेत्र के सभी श्रद्धालुओं से बड़ी संख्या में पहुंचकर श्री महामल महाराज के दर्शन करने और धार्मिक कार्यक्रमों का लाभ उठाने का आग्रह किया है। मेले में बाहर से आने वाले दुकानदारों के लिए उचित व्यवस्था की जाएगी। इस आयोजन को सफल बनाने के लिए ग्रामीणों का सहयोग लिया जा रहा है।

Related Articles