पाटन में कारगिल शहीद कल्याण सिंह की पुण्यतिथि मनाई:क्षेत्र के लोगों ने दी श्रद्धांजलि, आतंकियों से मुठभेड़ में हुए थे शहीद
पाटन में कारगिल शहीद कल्याण सिंह की पुण्यतिथि मनाई:क्षेत्र के लोगों ने दी श्रद्धांजलि, आतंकियों से मुठभेड़ में हुए थे शहीद
पाटन : पाटन कस्बे के डाबला रोड स्थित शहीद स्मारक पर गुरुवार को कारगिल शहीद कल्याण सिंह की पुण्यतिथि मनाई गई। इस अवसर पर क्षेत्र के गणमान्य व्यक्तियों और स्थानीय लोगों ने शहीद को श्रद्धांजलि अर्पित की।
आतंकियों से मुठभेड़ में 5 गोली लगी
शहीद कल्याण सिंह कारगिल युद्ध के दौरान राजपूताना राइफल्स में तैनात थे, जो राष्ट्रीय राइफल्स से संबद्ध थी। ऑपरेशन विजय के तहत उनकी यूनिट जम्मू-कश्मीर के कुपवाड़ा क्षेत्र में तैनात थी। एक सर्च ऑपरेशन के दौरान उनकी आतंकियों से मुठभेड़ हो गई।कल्याण सिंह ने अदम्य साहस का प्रदर्शन करते हुए तीन आतंकियों को मार गिराया। इसी दौरान दुश्मन की पांच गोलियां लगने से वे वीरगति को प्राप्त हुए।
शहीद की वीरांगना सुशीला कंवर ने अपने बेटों को भी सेना में भेजने का संकल्प लिया था। उनके बड़े बेटे अशोक वर्तमान में भारतीय सेना में सेवारत हैं और कुपवाड़ा सहित विभिन्न क्षेत्रों में अपनी सेवाएं दे चुके हैं।
तत्कालीन उपराष्ट्रपति ने किया था स्मारक का लोकार्पण
पाटन कस्बे के डाबला रोड पर स्टेट हाईवे 37 डी पर शहीद कल्याण सिंह का स्मारक स्थित है। इसका अनावरण वर्ष 2000 में तत्कालीन उपराष्ट्रपति भैरों सिंह शेखावत और सुभाष महरिया ने किया था। शहीद के छोटे बेटे प्रेम सिंह ने बताया कि प्रतिवर्ष विजय दिवस पर शहीदों को श्रद्धांजलि दी जाती है, जबकि 13 अगस्त को शहीद की पुण्यतिथि पर विशेष कार्यक्रम आयोजित किया जाता है।
ये रहे मौजूद
इस श्रद्धांजलि कार्यक्रम में पाटन सरपंच मनोज चौधरी, पूर्व सरपंच केदार सैनी, शहीद के भाई जसवंत सिंह, नरपत सिंह, राम सिंह, महिपाल सिंह, शहीद पुत्र प्रेम सिंह, अरविंद सिंह, रघुवीर सिंह, रतन सिंह, भवानी सिंह, उमेश गुप्ता और मनोज गुप्ता सहित कई गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19






Total views : 2310442


