सोना डबल करने का झांसा देकर 230 ग्राम सोना हड़पा:युवती को जबरन गाड़ी में बैठाकर ले गए, तीन युवकों ने की रेप की कोशिश
सोना डबल करने का झांसा देकर 230 ग्राम सोना हड़पा:युवती को जबरन गाड़ी में बैठाकर ले गए, तीन युवकों ने की रेप की कोशिश
सीकर : सीकर जिले में सोना डबल करने का झांसा देकर युवती से 230 ग्राम सोना हड़पने का मामला सामने आया है। आरोपी युवक गाड़ी में जबरदस्ती युवती को बैठाकर ले गए। जिन्होंने युवती के साथ रेप करने की भी कोशिश की। अब युवती ने 3 युवकों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करवाया है। पुलिस अब मामले की जांच कर रही है।
इस संबंध में 21 साल की युवती ने पुलिस में शिकायत देकर बताया कि उसके परिवार के एक परिचित युवक से उसकी बातचीत होती थी। युवती के भाई ने उस युवक को धर्मभाई बना रखा था। उस युवक ने युवती को झांसा दिया कि वह गोल्ड का इन्वेस्टमेंट करके उसे डबल करने का काम करता है। युवती उस युवक की बातों में आ गई। जिसने अलग-अलग टुकड़ों में कुल 230 ग्राम सोना उस युवक को दे दिया।
जबरन गाड़ी में बैठा ले गए आरोपी
जब भी युवती वह सोना वापस मांगती तो आरोपी बहाने करता। आरोपी युवक ने सोना वापस नहीं लौटाया। हाल ही में 9 अगस्त की रात आरोपी युवक अपने दो साथियों के साथ गाड़ी लेकर आया। जिसने युवती को अपने साथ गाड़ी में बैठाया।
तीनों ने रेप की कोशिश की
गाड़ी में बैठाने के बाद आरोपी युवक और उसके दोनों साथियों ने युवती से रेप करने की कोशिश की। हालांकि युवती के चिल्लाने और विरोध करने पर आरोपी डर गए। जो वहां से फरार हो गए। फिलहाल युवती की रिपोर्ट पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार आरोपियों ने जो सोना युवती से लिया था वह गिरवी रखकर किसी दूसरे के नाम से गोल्ड लोन भी ले लिया। फिलहाल पुलिस इन सभी तथ्यों के आधार पर मामले की इन्वेस्टिगेशन कर रही है।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19






Total views : 2310427


