डंपर से 14 लाख की रोडलाइट टूटी, कार्रवाई नहीं हुई:SDM ने तुरंत एक्शन लेने के लिए कहा; सतर्कता समिति की बैठक में पानी-बिजली पर भी हुई चर्चा
डंपर से 14 लाख की रोडलाइट टूटी, कार्रवाई नहीं हुई:SDM ने तुरंत एक्शन लेने के लिए कहा; सतर्कता समिति की बैठक में पानी-बिजली पर भी हुई चर्चा
उदयपुरवाटी : उदयपुरवाटी उपखंड कार्यालय में बुधवार को ब्लॉक स्तरीय जन अभाव अभियोग एवं सतर्कता समिति की पहली बैठक आयोजित की गई। उपखंड अधिकारी सुमन सोनल की अध्यक्षता में हुई बैठक में जनसमस्याओं से जुड़े चार मामले रखे गए। इनमें से तीन मामलों का निस्तारण कर दिया गया, जबकि एक मामले को अगली बैठक तक निस्तारित करने के निर्देश दिए गए।
डंपर से 14 लाख की लाइटें टूटने होने का मामला उठा
बैठक में नगरीय सदस्य और भाजपा नेता यतेंद्र सैनी ने चुंगी नंबर तीन पर नगरपालिका की लाइटों को नुकसान पहुंचाने का मामला उठाया। उन्होंने बताया कि करीब एक सप्ताह पहले एक डंपर की टक्कर से नगरपालिका की करीब 14 लाख रुपए कीमत की लाइटें क्षतिग्रस्त हो गई थीं।
सैनी ने आरोप लगाया कि घटना के बाद भी नगरपालिका प्रशासन की ओर से संबंधित डंपर चालक या आरोपी के खिलाफ पुलिस में मामला दर्ज कराने के लिए शिकायत नहीं दी गई है। मामले को गंभीरता से लेते हुए उपखंड अधिकारी सुमन सोनल ने नगरपालिका प्रतिनिधियों को तत्काल आवश्यक कार्रवाई करने के निर्देश दिए।
बंद लाइट, पानी के टैंकर और जल निकासी पर चर्चा
बैठक में नगरपालिका के वार्ड नंबर 4 में बंद पड़ी लाइटों की समस्या पर भी चर्चा हुई। इसके अलावा क्षेत्र में पानी के टैंकर बढ़ाने और गंदे पानी की निकासी से जुड़ी समस्याएं भी सदस्यों ने अधिकारियों के सामने रखीं। उपखंड अधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को इन समस्याओं के जल्द समाधान के निर्देश दिए।
घरेलू पट्टे की शिकायत अगली बैठक से पहले निपटाने के निर्देश
मणकसास निवासी जीवराज सिंह की ओर से घरेलू पट्टा जारी करने से संबंधित शिकायत भी बैठक में रखी गई। अधिकारियों को मामले की जांच कर अगली बैठक से पहले शिकायत का निस्तारण करने के निर्देश दिए गए। बैठक में तहसीलदार जेआर कुड़ी, बीडीओ कुमुद सोलंकी, एईएन अनूप अग्रवाल, अतिरिक्त विकास अधिकारी दयानंद गढ़वाल सहित समिति सदस्य लक्ष्मणराम, लीलाधर जाट, राकेश सैनी, उमेश कुमावत और मनीष मौजूद रहे।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19





Total views : 2310472


