[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

मुकुंदगढ़ में पांच मकानों में चोरी का प्रयास:बदमाशों ने बाहर से लगाई कुंडी, मालिक के जागने पर भागे


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
झुंझुनूंटॉप न्यूज़मुकुंदगढ़राजस्थानराज्य

मुकुंदगढ़ में पांच मकानों में चोरी का प्रयास:बदमाशों ने बाहर से लगाई कुंडी, मालिक के जागने पर भागे

मुकुंदगढ़ में पांच मकानों में चोरी का प्रयास:बदमाशों ने बाहर से लगाई कुंडी, मालिक के जागने पर भागे

मुकुंदगढ़ : मुकुंदगढ़ के कानोरिया अस्पताल के पास वार्ड 10 की कॉलोनी में मंगलवार देर रात करीब 3 बजे बदमाशों ने पांच मकानों को निशाना बनाया। चोरों ने लगभग एक घंटे तक कॉलोनी में घूमते हुए अलग-अलग घरों में चोरी का प्रयास किया। इस दौरान उन्होंने खिड़कियों और ग्रिल को तोड़ने की कोशिश की, वहीं कई कमरों के बाहर से कुंडी लगा दी। खिड़कियां और ग्रिल तोड़ने की आवाज सुनकर मकान मालिक जाग गए, जिसके बाद बदमाश मौके से फरार हो गए। यह पूरी वारदात कॉलोनी में लगे सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गई है।

चोरों ने मकानों की खिड़कियों को तोड़ने का प्रयास किया।
चोरों ने मकानों की खिड़कियों को तोड़ने का प्रयास किया।

खिड़की की ग्रिल तोड़ने की आवाज सुनाई दी

मकान मालिक पुष्पेंद्र सिंह ने बताया कि रात करीब 3 बजे उन्हें खिड़की की ग्रिल तोड़ने की आवाज सुनाई दी। बाहर देखने पर बदमाश साइड की दीवार के सहारे उनके मकान में घुस चुके थे। उन्होंने अपने पिता रामकुमार डोटासरा को फोन पर सूचना दी। इसी दौरान बदमाशों ने उनके कमरे के बाहर से कुंडी लगा दी। पुष्पेंद्र सिंह ने 112 पर कॉल करने का प्रयास किया, लेकिन फोन रिसीव नहीं हुआ। इसके बाद उन्होंने थाने के लैंडलाइन नंबर पर पुलिस को घटना की जानकारी दी।

बदमाशों ने राजेंद्र उदानियां के मकान में भी सेंध लगाई, जहां उनके रिश्तेदार प्रिंसिपल डॉ. सुमित्रा रहती हैं। चोरों ने घर के अंदर खड़ी स्कूटी और बाइक के साथ छेड़छाड़ की। आशंका है कि वे वाहनों को ले जाने का प्रयास कर रहे थे। इसके अलावा, विक्रम जानू के मकान में भी बदमाश घुसे। शिक्षिका परमेश्वरी दरवाल के मकान के बाहर से कुंडी लगा दी गई, जबकि सुरेश रणवा के मकान में गेट और खिड़की तोड़ने का प्रयास किया गया।

कॉलोनी में चौथी चोरी की घटना

कॉलोनीवासियों के अनुसार बदमाश करीब एक घंटे से अधिक समय तक अलग-अलग मकानों में चोरी का प्रयास करते रहे। जाग होने पर वे भाग निकले। लोगों ने बताया कि कॉलोनी में चोरी की यह चौथी घटना है। लगातार हो रही वारदातों से लोगों में दहशत है। लोगों ने रात में पुलिस गश्त बढ़ाने और बदमाशों की पहचान कर कार्रवाई की मांग की है।

सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही पुलिस

सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया। पुलिस ने कॉलोनी में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज जुटाई है। एसएचओ गोपालसिंह थालौर ने बताया कि सीसीटीवी फुटेज के आधार पर बदमाशों की पहचान के प्रयास किए जा रहे हैं। मामले की जांच जारी है।

Related Articles