श्रावणी अमावस्या पर कुण्डाधाम में उमड़ी भक्तों की भीड़:शिव परिवार का जलाभिषेक कर खुशहाली की प्रार्थना की
श्रावणी अमावस्या पर कुण्डाधाम में उमड़ी भक्तों की भीड़:शिव परिवार का जलाभिषेक कर खुशहाली की प्रार्थना की
बबाई : श्रावण मास की अमावस्या hj बुधवार को कुण्डाधाम बबाई में विशेष स्नान के लिए श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी। सुबह से ही महिला व पुरुष श्रद्धालु जत्थों में धाम पहुंचना शुरू हो गए थे। श्रद्धालुओं ने धाम में बहते पानी और झरनों में स्नान किया। इसके बाद उन्होंने मंदिर में स्थापित शिव परिवार की प्रतिमाओं पर जलाभिषेक कर पूजा-अर्चना की।
स्थानीय लोगों ने बताया कि क्षेत्र के तिहाड़ां, मोडकी, मंडाना और ढाणी लुणांका के हीरामलजी थान के गोठिये भी कुण्डाधाम पहुंचे। उन्होंने स्नान कर मंदिर में वाद्य यंत्रों के साथ देव महाराज की गोठ गाई। इस अवसर पर गुरुजी ताराचंद शास्त्री, प्रकाश चंद्र, रामजीलाल, सुण्डाराम, तथा शिव भक्त बख्तावर भगत, रितेश मावंडिया, राकेश गुप्ता त्योदा, रौनक गुप्ता, अमन इंदोरिया, बलवंत सैनी, अमित शर्मा, यश शर्मा, तनीष मावंडिया सहित श्रद्धालु उपस्थित रहे।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19





Total views : 2310479


