बबाई में नई सड़क के नीचे मिट्टी कटी:बारिश से कटाव, बड़े हादसे का डर
बबाई में नई सड़क के नीचे मिट्टी कटी:बारिश से कटाव, बड़े हादसे का डर
बबाई : बबाई कस्बे में 20 दिन पहले बनी सड़क पर मिट्टी का कटाव हो गया है। स्टेट हाईवे 13 पर नीमकाथाना रोड़ स्थित बावड़ी बालाजी मंदिर के पास यह नई सड़क बारिश के कारण नीचे से धंसने लगी है, जिससे इसके टूटने का खतरा बढ़ गया है। स्थानीय ग्रामीणों ने बताया कि अभी तक इस सड़क पर भारी वाहनों का आवागमन शुरू नहीं हुआ है। फिलहाल सभी वाहनों को बाईपास से निकाला जा रहा है। ग्रामीणों का कहना है कि यदि इस सड़क पर यातायात शुरू होता है, तो किसी भी समय बड़ी दुर्घटना हो सकती है। उन्होंने प्रशासन से जल्द से जल्द इस सड़क की मरम्मत कराने की मांग की है।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19






Total views : 2310424


