[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

खेतड़ी में जनहित मांगों को लेकर धरना 148वें दिन भी जारी


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
खेतड़ीटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

खेतड़ी में जनहित मांगों को लेकर धरना 148वें दिन भी जारी

खेतड़ी में जनहित मांगों को लेकर धरना 148वें दिन भी जारी

खेतड़ी : क्षेत्रीय जनसेवा समिति के बैनर तले भोपालगढ़ के ग्रामीणों एवं क्षेत्रवासियों का विभिन्न जनहित मांगों को लेकर चल रहा धरना गुरुवार को लगातार 148वें दिन भी जारी रहा। ग्रामीण खेतड़ी ट्रस्ट द्वारा कथित झूठे मुकदमों, आस्था की देवी सती माता के आम रास्ते पर गेट लगाने से रास्ता अवरुद्ध होने तथा अभयारण्य से आने वाले जंगली जानवरों द्वारा मारे गए पालतू पशुओं का उचित मुआवजा दिलाने की मांग कर रहे हैं।

धरने की अध्यक्षता माल सिंह ने की। उन्होंने कहा कि ग्रामीण लंबे समय से शांतिपूर्ण एवं लोकतांत्रिक तरीके से अपनी मांगें उठा रहे हैं, लेकिन अब तक अपेक्षित कार्रवाई नहीं हुई है। उन्होंने प्रशासन से जनभावनाओं का सम्मान करते हुए जल्द समाधान की मांग की।

धरना स्थल पर ग्रामीणों ने मांगों के समर्थन में नारेबाजी की और मांगें पूरी होने तक आंदोलन जारी रखने का संकल्प लिया। इस दौरान गोकुलचंद सैनी, गजेंद्र पारीक, नवल किशोर पारीक, लोकेश सैनी, सुनील कुमावत, लाल सिंह इंदा, श्याम सिंह, रामनिवास, सुरेश, सीताराम कुमावत, अशोक कुमार, भारत सैनी, मोनू अग्रवाल, सोनू अग्रवाल सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण एवं क्षेत्रवासी मौजूद रहे।

Related Articles