[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

UDH मंत्री झाबर सिंह खर्रा का कांग्रेस नेता पर तंज—“हम उनके काकाजी हैं, अब एक राज्य-एक चुनाव करवाकर दिखाएंगे”


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
टॉप न्यूज़राजस्थानराज्यश्रीमाधोपुरसीकर

UDH मंत्री झाबर सिंह खर्रा का कांग्रेस नेता पर तंज—“हम उनके काकाजी हैं, अब एक राज्य-एक चुनाव करवाकर दिखाएंगे”

नगर निकाय एवं पंचायतीराज चुनाव को लेकर भाजपा की संगठनात्मक बैठक, कार्यकर्ताओं से चुनावी तैयारी में जुटने का आह्वान

जनमानस शेखावाटी सवांददाता : नैना शेखावत

श्रीमाधोपुर : नगर निकाय एवं पंचायतीराज चुनाव को लेकर बुधवार को श्रीमाधोपुर के एक निजी गार्डन के सभागार में भाजपा की संगठनात्मक बैठक आयोजित हुई। बैठक में राजस्थान सरकार के UDH मंत्री झाबर सिंह खर्रा ने भाजपा कार्यकर्ताओं से आगामी चुनावों की तैयारियों में पूरी ताकत के साथ जुटने का आह्वान किया। इस दौरान भाजपा जिलाध्यक्ष मनोज बाटड़ सहित पार्टी के पदाधिकारी और बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।

बैठक में मंत्री खर्रा ने कार्यकर्ताओं से प्रदेश सरकार के विकास कार्यों और उपलब्धियों को आमजन तक पहुंचाने की अपील की। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार ने शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों के विकास को नई दिशा देने के लिए कई महत्वपूर्ण काम किए हैं। उन्होंने यमुना जल समझौते सहित विभिन्न विकास परियोजनाओं को सरकार की उपलब्धियों के रूप में गिनाया।

“काकाजी, एक राज्य-एक चुनाव करवाकर दिखाएं”

बैठक के दौरान UDH मंत्री झाबर सिंह खर्रा ने जिले के एक बड़े कांग्रेस नेता पर चुटकी लेते हुए कहा कि कांग्रेस नेता पहले कहा करते थे—“काकाजी, एक राज्य-एक चुनाव करवाकर दिखाएं।” खर्रा ने इसी बात का जवाब देते हुए कहा—“हम उनके काकाजी हैं, अब एक राज्य-एक चुनाव करवाकर दिखाएंगे।”

उन्होंने कहा कि सरकार नगर निकाय और पंचायतीराज चुनावों को एक साथ करवाने की दिशा में आगे बढ़ रही है। मंत्री के इस बयान के बाद बैठक में मौजूद भाजपा कार्यकर्ताओं में उत्साह देखने को मिला।

बूथ स्तर तक सक्रिय रहने का आह्वान

खर्रा ने भाजपा कार्यकर्ताओं से गांव-ढाणी से लेकर शहर तक संगठन को मजबूत करने और सरकार की योजनाओं एवं विकास कार्यों की जानकारी जनता तक पहुंचाने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि आगामी चुनावों में कार्यकर्ताओं की भूमिका महत्वपूर्ण रहेगी।बैठक में नगर निकाय एवं पंचायतीराज चुनाव की तैयारियों, संगठन की मजबूती और जनसंपर्क अभियान को लेकर भी चर्चा हुई। मंत्री ने कार्यकर्ताओं से बूथ स्तर तक सक्रिय रहने और पार्टी के पक्ष में मजबूत माहौल तैयार करने की अपील की। बैठक में भाजपा के स्थानीय पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि और बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Related Articles