पिलानी में 14 अगस्त को निकलेगी ऐतिहासिक तिरंगा यात्रा
ट्रैक्टरों के साथ किसान, बाइकों पर युवा और हाथों में तिरंगा लेकर पैदल चलेंगे लोग; करीब 7 हजार लोगों के शामिल होने का दावा
जनमानस शेखावाटी सवांददाता : निरंजन सैन
पिलानी : हर घर तिरंगा अभियान के तहत पिलानी में 14 अगस्त को विशाल तिरंगा यात्रा निकाली जाएगी। पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष झुंझुनूं एवं प्रदेश कार्य समिति सदस्य भाजपा राजस्थान राजीव सिंह शेखावत के नेतृत्व में प्रस्तावित इस यात्रा को लेकर पिलानी विधानसभा क्षेत्र में पिछले करीब 15 दिनों से गांव-गांव घर-घर और बाजारों में जनसंपर्क अभियान चलाया जा रहा है। आयोजकों ने यात्रा में करीब 7 हजार लोगों के शामिल होने का दावा किया है।
यात्रा 14 अगस्त को सुबह 8 बजे लुहारू-पिलानी बाईपास चौक से शुरू होगी। करीब पांच किलोमीटर की दूरी तय करते हुए यात्रा शहर के प्रमुख मार्गों से होकर गुजरेगी और दोपहर करीब एक बजे राजगढ़ रोड स्थित शहीद राजकुमार पूनियां पेट्रोल पंप पर समापन प्रस्तावित है। यात्रा करीब साढ़े तीन से चार घंटे में पूरी होगी।
किसान ट्रैक्टरों के साथ, युवा बाइक पर होंगे शामिल
तिरंगा यात्रा में पिलानी विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न गांवों से किसान ट्रैक्टरों के साथ पहुंचेंगे। बड़ी संख्या में युवा बाइक लेकर शामिल होंगे, वहीं ग्रामीण, व्यापारी और आमजन हाथों में तिरंगा लेकर पैदल यात्रा का हिस्सा बनेंगे। आयोजकों की ओर से गांवों से आने वाले किसानों और ग्रामीणों के सम्मान एवं भोजन की व्यवस्था भी की जा रही है। यात्रा के दौरान शहर में विभिन्न स्थानों पर स्वागत की तैयारियां भी की गई हैं।
शहीदों और महापुरुषों को किया जाएगा नमन
राजीव सिंह शेखावत ने बताया कि यात्रा के दौरान पिलानी के प्रमुख चौराहों और स्थानों पर शहीदों एवं महापुरुषों को श्रद्धांजलि अर्पित की जाएगी। यात्रा भगत सिंह सर्किल पहुंचेगी, जहां शहीद भगत सिंह की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया जाएगा। इसके बाद संविधान निर्माता डॉ. भीमराव आंबेडकर को नमन किया जाएगा। शहीद प्रदीप शर्मा को श्रद्धांजलि देने के साथ नगरपालिका के सामने भी माल्यार्पण कार्यक्रम प्रस्तावित है। इसके बाद यात्रा राजगढ़ रोड स्थित शहीद राजकुमार पूनियां पेट्रोल पंप पहुंचेगी, जहां समापन होगा।
80 प्रतिशत पंचायतों में हो चुका जनसंपर्क
राजीव सिंह शेखावत ने बताया कि तिरंगा यात्रा को लेकर पिलानी विधानसभा क्षेत्र की करीब 80 प्रतिशत पंचायतों में जनसंपर्क किया जा चुका है। कार्यकर्ता लगातार गांवों में जाकर लोगों को यात्रा में शामिल होने का निमंत्रण दे रहे हैं। घर-घर संपर्क के साथ ग्रामीणों, किसानों और युवाओं से भी संवाद किया जा रहा है।
व्यापारियों को पीले चावल देकर दिया निमंत्रण
तिरंगा यात्रा को लेकर पिलानी बाजार के व्यापारियों से भी संपर्क किया गया। व्यापार मंडल अध्यक्ष नरेश मित्तल ने बताया कि राजीव सिंह शेखावत के नेतृत्व में व्यापारियों को पीले चावल देकर 14 अगस्त की तिरंगा यात्रा में शामिल होने का निमंत्रण दिया गया। मंडल अध्यक्ष हर्षवर्धन सहित कार्यकर्ताओं ने बाजार में दुकानदारों से संपर्क कर अधिक से अधिक संख्या में यात्रा में शामिल होने की अपील की। व्यापारियों की ओर से भी बड़ी संख्या में भागीदारी का भरोसा जताया गया।
भारत माता के जयकारों से गूंजेगा शहर
आयोजकों के अनुसार यात्रा में किसान, युवा, व्यापारी और ग्रामीण एक साथ तिरंगा लेकर देशभक्ति का संदेश देंगे। यात्रा के दौरान भारत माता के जयकारों और शहीदों-महापुरुषों के नमन से शहर को देशभक्ति के रंग में रंगने की तैयारी है। करीब सात हजार लोगों के संभावित जुटाव को देखते हुए यात्रा के मार्ग और समापन स्थल पर आवश्यक व्यवस्थाएं की जा रही हैं।
इस दौरान पृथ्वी सिंह बालापोता, डॉ. मनोज जांगिड़, छोटे लाल पार्षद, नरेंद्र गुर्जर, अनिल महला पार्षद, नरेश सिंह उपसरपंच बनगोठड़ी, प्रवीण सिंह बनगोठड़ी पंचायत समिति सदस्य, गुमान सिंह गारिंडा, कृष्ण सिंह एडवोकेट, वीपी सिंह, विक्रम सिंह भाट्टी पूर्व पार्षद, सुनील सिंह शेखावत झेरली, तेजपाल सिंह छापड़ा, संदीप सिंह बाढा की ढाणी सहित अन्य लोग मौजूद रहे।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19





Total views : 2309273