RAS तानिया रिणवां बनीं उदयपुरवाटी की नई SDM; रींगस से हुआ तबादला
उदयपुरवाटी को मिला नया प्रशासनिक नेतृत्व: तानिया रिणवां संभालेंगी उपखंड अधिकारी की कमान
जनमानस शेखावाटी सवांददाता : कैलाश बबेरवाल
उदयपुरवाटी : राज्य सरकार द्वारा जारी प्रशासनिक फेरबदल के तहत जयपुर रोड़ पर स्थित उपखंड कार्यालय में बड़ा बदलाव हुआ है। खंडेला (रींगस) में बतौर सहायक कलेक्टर अपनी सेवाएं दे रहीं राजस्थान प्रशासनिक सेवा की अधिकारी तानिया रिणवां को स्थानांतरित कर उदयपुरवाटी का नया उपखंड अधिकारी नियुक्त किया गया है।
तबादला आदेश जारी होने के बाद से ही स्थानीय प्रशासनिक गलियारों और आमजन के बीच इस नई नियुक्ति की चर्चाएं तेज हो गई हैं। तानिया रिणवां इससे पूर्व रींगस और खंडेला क्षेत्र में सहायक कलेक्टर के पद पर कार्यरत थीं, जहां उन्होंने प्रशासनिक व्यवस्थाओं को सुदृढ़ करने में अहम भूमिका निभाई। उनकी त्वरित कार्यशैली और प्रशासनिक पकड़ को देखते हुए राज्य सरकार ने उन्हें उदयपुरवाटी जैसे महत्वपूर्ण उपखंड का दायित्व सौंपा है।
जनसमस्याओं के निस्तारण की बंधी उम्मीद
उदयपुरवाटी क्षेत्र में पेयजल, सड़क, अतिक्रमण और स्थानीय प्रशासनिक मुद्दों के त्वरित समाधान को लेकर आमजन एवं जनप्रतिनिधियों में नई उम्मीद जगी है। स्थानीय नागरिकों का मानना है कि नए अधिकारी के पदभार संभालने से उपखंड में सरकारी योजनाओं का क्रियान्वयन गति पकड़ेगा और पारदर्शी प्रशासन सुनिश्चित होगा। तानिया रिणवां शीघ्र ही उदयपुरवाटी पहुंचकर विधिवत रूप से पदभार ग्रहण करेंगी।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19






Total views : 2309382

