विहिप स्थापना दिवस पर नवलगढ़ में होगा खास आयोजन, सम्मान समारोह के साथ सजेगा सांस्कृतिक मंच
विहिप स्थापना दिवस पर नवलगढ़ में होगा खास आयोजन, सम्मान समारोह के साथ सजेगा सांस्कृतिक मंच
जनमानस शेखावाटी सवांददाता : शैलेंद्र पारीक
नवलगढ़ : विश्व हिंदू परिषद की प्रखंड टोली की बैठक प्रखंड अध्यक्ष राम मोहन सेकसरिया की अध्यक्षता में आयोजित हुई। बैठक की शुरुआत प्रणवोच्चार, एकात्मता मंत्र एवं विजय महामंत्र के साथ की गई।
बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि विश्व हिंदू परिषद का स्थापना दिवस 1 सितंबर को भव्य रूप से मनाया जाएगा। कार्यक्रम को प्रभावी एवं आकर्षक बनाने को लेकर उपस्थित पदाधिकारियों ने अपने-अपने सुझाव दिए।
कार्यक्रम के दौरान विशिष्ट जनों एवं विभिन्न क्षेत्रों में प्रतिभा रखने वाले लोगों का सम्मान किया जाएगा। इसके साथ ही विभिन्न ईनामी प्रतियोगिताएं, रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम, राजस्थानी वेशभूषा एवं नृत्य प्रतियोगिता, धार्मिक प्रश्नोत्तरी तथा वाद-विवाद प्रतियोगिता आयोजित की जाएगी।
बैठक में कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं को अलग-अलग जिम्मेदारियां सौंपी गईं। आयोजकों ने कार्यक्रम में अधिक से अधिक लोगों की भागीदारी सुनिश्चित करने पर भी जोर दिया।
इस अवसर पर प्रखंड अध्यक्ष राम मोहन सेकसरिया, प्रखंड उपाध्यक्ष गोरधन सिंह मारवाड़, प्रखंड मंत्री सुरेश कुमावत, प्रखंड सत्संग प्रमुख पुष्पा शर्मा, खंड सत्संग प्रमुख सुभाष सिंह कच्छावा, मातृशक्ति खंड संयोजिका अनिता कुमावत, खंड सह संयोजिका ममता सैनी एवं पूजा सैनी, खंड सेवा प्रमुख ललिता शर्मा तथा खंड सेवा सह प्रमुख संगीता शर्मा सहित अन्य पदाधिकारी उपस्थित रहे।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19





Total views : 2309175


