[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

सीतसर बालाजी धाम में 14 अगस्त को शिव रुद्राभिषेक, 16 को भजन संध्या और भंडारा


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
झुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

सीतसर बालाजी धाम में 14 अगस्त को शिव रुद्राभिषेक, 16 को भजन संध्या और भंडारा

सीतसर बालाजी धाम में 14 अगस्त को शिव रुद्राभिषेक, 16 को भजन संध्या और भंडारा

झुंझुनूं : शहर के निकटवर्ती सीतसर बालाजी धाम में धार्मिक कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा। मंदिर पुजारी महावीर प्रसाद पारीक ने बताया कि 14 अगस्त को रात 7:15 बजे शिव रुद्राभिषेक किया जाएगा। वहीं 16 अगस्त को रात 8:15 बजे विशाल भंडारा एवं भजन संध्या आयोजित होगी। भजन संध्या में अभिषेक म्यूजिकल ग्रुप राजगढ़ एवं जगदंबा भजन पार्टी के गायक कलाकार अनिल दीनवा भजनों की प्रस्तुति देंगे। राधिका कालबेलिया नृत्य प्रस्तुत करेंगी, जबकि राजकुमार रीना ग्रुप दिल्ली द्वारा आकर्षक झांकियां सजाई जाएंगी। मंदिर पुजारी महावीर प्रसाद पारीक ने श्रद्धालुओं से धार्मिक कार्यक्रमों में अधिक से अधिक संख्या में पहुंचने की अपील की है।

Related Articles