[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

106 देशों तक पहुंचेगी बहनों की राखी, डाक विभाग ने शुरू की इंटरनेशनल स्पीड पोस्ट सेवा


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
झुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

106 देशों तक पहुंचेगी बहनों की राखी, डाक विभाग ने शुरू की इंटरनेशनल स्पीड पोस्ट सेवा

106 देशों तक पहुंचेगी बहनों की राखी, डाक विभाग ने शुरू की इंटरनेशनल स्पीड पोस्ट सेवा

झुंझुनूं : रक्षाबंधन के पर्व को देखते हुए डाक विभाग ने विदेशों में रह रहे भाइयों तक राखी पहुंचाने के लिए विशेष व्यवस्था शुरू की है। झुंझुनूं डाक मंडल से बहनें अब 106 देशों में इंटरनेशनल स्पीड पोस्ट के जरिए राखी भेज सकेंगी। डाक विभाग ने राखियों की छंटाई और कस्टम क्लीयरेंस को प्राथमिकता देने की व्यवस्था की है।

झुंझुनूं डाक मंडल के अधीक्षक धर्मपाल ढाका ने बताया कि अमेरिका, ब्रिटेन, कनाडा, खाड़ी देशों सहित दुनिया के 106 देशों में राखी भेजने की सुविधा उपलब्ध रहेगी। रक्षाबंधन से पहले राखियां पहुंचाने के लिए अंतरराष्ट्रीय मेल नेटवर्क में विशेष व्यवस्था की गई है।

छंटाई और कस्टम क्लीयरेंस को प्राथमिकता

त्योहारी सीजन में डाक और एयर मेल की बढ़ती संख्या को देखते हुए राखियों के पैकेट की छंटाई तथा कस्टम क्लीयरेंस को प्राथमिकता दी जा रही है। विभाग का प्रयास है कि रक्षाबंधन के मुख्य दिन से पहले बहनों का भेजा रक्षासूत्र भाइयों तक पहुंच जाए।

वाटरप्रूफ लिफाफे भी उपलब्ध

देश के भीतर राखी भेजने के लिए झुंझुनूं प्रधान डाकघर में विशेष वाटरप्रूफ और इको-फ्रेंडली लिफाफे उपलब्ध कराए गए हैं। मानसून के दौरान बारिश से डाक के भीगने या खराब होने की आशंका को देखते हुए इन लिफाफों की व्यवस्था की गई है।

सैनिक भाइयों तक भी पहुंचेगी राखी

सीमा और दूरदराज के क्षेत्रों में तैनात सैनिक भाइयों के लिए भी डाक विभाग ने विशेष व्यवस्था की है। बहनें अपने सैनिक भाइयों को स्पीड पोस्ट के माध्यम से राखियां भेज सकेंगी। सैन्य क्षेत्रों और अग्रिम चौकियों तक राखी पहुंचाने के लिए प्राथमिकता के आधार पर डाक व्यवस्था की जा रही है।

समय रहते राखी भेजने की अपील

डाक विभाग ने बहनों से अपील की है कि अंतिम समय की भीड़ और संभावित देरी से बचने के लिए राखियां समय रहते पोस्ट करें। विभाग का कहना है कि समय पर बुकिंग कराने से देश-विदेश में रह रहे भाइयों तक रक्षाबंधन का प्यार और स्नेह समय पर पहुंचाया जा सकेगा।

Related Articles