पिलानी पुलिस ने सक्रिय अपराधी की हिस्ट्रीशीट खोली:लगातार आपराधिक गतिविधियों में रहा सक्रिय, थाना क्षेत्र में हुए 21 हिस्ट्रीशीटर
पिलानी पुलिस ने सक्रिय अपराधी की हिस्ट्रीशीट खोली:लगातार आपराधिक गतिविधियों में रहा सक्रिय, थाना क्षेत्र में हुए 21 हिस्ट्रीशीटर
पिलानी : पिलानी पुलिस ने अपराध नियंत्रण की दिशा में कार्रवाई करते हुए एक सक्रिय अपराधी की हिस्ट्रीशीट खोली है। इस कार्रवाई के बाद थाना क्षेत्र में हिस्ट्रीशीटरों की कुल संख्या 21 हो गई है।
थानाधिकारी अलका विश्नोई ने बताया- पुलिस अधीक्षक झुंझुनू कावेंद्र सिंह सागर के निर्देश पर जिले भर में सक्रिय अपराधियों के खिलाफ विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में पिलानी थाना क्षेत्र के सक्रिय अपराधी हर्ष उर्फ सिमी (24) निवासी वार्ड नं. 19, भगतसिंह सर्किल के पास, पिलानी के विरुद्ध यह कार्रवाई की गई है। हर्ष आपराधिक गतिविधियों में लगातार संलिप्त रहा है।
हिस्ट्रीशीटरों की गतिविधियों पर रखी जा रही निगरानी
थानाधिकारी विश्नोई ने यह भी बताया कि पुलिस द्वारा सभी हिस्ट्रीशीटरों की गतिविधियों पर लगातार निगरानी रखी जा रही है। भविष्य में किसी भी प्रकार की आपराधिक गतिविधियों में संलिप्तता पाए जाने पर उनके खिलाफ नियमानुसार कठोर कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
आपराधिक रिकॉर्ड की हो रही जांच
आगामी निकाय चुनावों के मद्देनजर भी थाना क्षेत्र के सक्रिय एवं अन्य आपराधिक प्रवृत्ति के व्यक्तियों के रिकॉर्ड की जांच की जा रही है। अपराध नियंत्रण और कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए आवश्यकतानुसार ऐसे व्यक्तियों के खिलाफ हिस्ट्रीशीट खोलने सहित अन्य प्रभावी एवं कठोर कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19






Total views : 2307739


