[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

सीकर में निःशुल्क स्वर्णप्राशन शिविर आयोजित, बच्चों को स्वास्थ्य एवं पोषण संबंधी परामर्श


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
टॉप न्यूज़राजस्थानराज्यसीकर

सीकर में निःशुल्क स्वर्णप्राशन शिविर आयोजित, बच्चों को स्वास्थ्य एवं पोषण संबंधी परामर्श

सीकर में निःशुल्क स्वर्णप्राशन शिविर आयोजित, बच्चों को स्वास्थ्य एवं पोषण संबंधी परामर्श

सीकर : राजकीय आयुर्वेद महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. महेंद्र कुमार सौरठा के निर्देशन में एकीकृत आयुष चिकित्सालय, नेहरू पार्क के पास निःशुल्क स्वर्णप्राशन शिविर आयोजित किया गया। शिविर में बच्चों के स्वास्थ्य, रोग प्रतिरोधक क्षमता और समग्र विकास को लेकर अभिभावकों को जानकारी दी गई।

शिविर में 16 वर्ष तक की आयु के बच्चों का स्वर्णप्राशन संस्कार कराया गया। आयुर्वेद विशेषज्ञ एवं बालरोग विशेषज्ञ डॉ. ममता ताखर ने बच्चों की आयु एवं स्वास्थ्य के अनुसार अभिभावकों को आवश्यक परामर्श दिया।

आयोजन के दौरान बच्चों के पोषण, उचित दिनचर्या, स्वस्थ जीवनशैली और आयुर्वेदिक देखभाल से संबंधित जानकारी भी दी गई। राजकीय आयुर्वेद महाविद्यालय की ओर से अभिभावकों से अपील की गई कि वे प्रत्येक पुष्य नक्षत्र पर आयोजित होने वाले स्वर्णप्राशन शिविर में बच्चों को लेकर आएं।

Related Articles