बिसाऊ में 15 अगस्त को होगा तीज महोत्सव, 40 साल पुरानी परंपरा रहेगी जारी
बिसाऊ में 15 अगस्त को होगा तीज महोत्सव, 40 साल पुरानी परंपरा रहेगी जारी
जनमानस शेखावाटी सवांददाता : लतीफ खान
बिसाऊ : सनातन संस्कृति और पारंपरिक उत्सवों को बढ़ावा देने के उद्देश्य से बिसाऊ में 15 अगस्त को तीज महोत्सव आयोजित किया जाएगा। कार्यक्रम शाम 4 बजे शुरू होगा। मोहल्लेवासियों के सहयोग से होने वाले इस आयोजन में क्षेत्र की माताएं और बहनें निशुल्क भाग ले सकेंगी।
निवर्तमान पार्षद बसंत चेजारा ने बताया कि करीब 40 वर्ष पहले उनके दादा स्वर्गीय गोपीराम ठेकेदार ने मोहल्ले के चौक में तीज महोत्सव की शुरुआत की थी। उसी परंपरा को आगे बढ़ाते हुए हर वर्ष महोत्सव आयोजित किया जा रहा है।
महोत्सव में विभिन्न प्रतियोगिताएं होंगी। मुख्य आकर्षण व्हीलचेयर प्रतियोगिता रहेगी, जिसमें प्रथम विजेता को 5100, द्वितीय को 2100 और तृतीय विजेता को 1100 रुपये का नकद पुरस्कार दिया जाएगा। अन्य प्रतियोगिताओं के विजेताओं को शील्ड देकर सम्मानित किया जाएगा।
आयोजन में चाट, पुचका, आलू टिकिया, आइसक्रीम, जूस और मिल्क रोज सहित विभिन्न व्यंजनों की निशुल्क व्यवस्था रहेगी। बसंत चेजारा ने क्षेत्र की सभी माताओं और बहनों से अधिक से अधिक संख्या में शामिल होकर महोत्सव को सफल बनाने की अपील की।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19






Total views : 2307760


