[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

निम्बी जोधा में निकली तिरंगा रैली, पौधारोपण कर लिया संरक्षण का संकल्प


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
चूरूटॉप न्यूज़राजस्थानराज्यलाडनूं

निम्बी जोधा में निकली तिरंगा रैली, पौधारोपण कर लिया संरक्षण का संकल्प

निम्बी जोधा में निकली तिरंगा रैली, पौधारोपण कर लिया संरक्षण का संकल्प

लाडनूं : केंद्र सरकार के निर्देशानुसार चल रहे हर घर तिरंगा अभियान के तहत राजकीय भीकूलाल सारडा उच्च माध्यमिक विद्यालय, निम्बी जोधा में तिरंगा रैली एवं पौधारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। प्रधानाचार्या एवं पंचायत प्रारंभिक शिक्षा अधिकारी सुमित्रा रलिया के निर्देशन में विद्यार्थियों और शिक्षकों ने गांव के प्रमुख मार्गों से तिरंगा रैली निकाली।

रैली के दौरान विद्यार्थियों ने देशभक्ति के नारों के साथ राष्ट्रप्रेम का संदेश दिया। इसके बाद भीकू उद्यान में अशोक का पौधा लगाया गया तथा उसकी सुरक्षा एवं संरक्षण की शपथ ली गई।

कार्यक्रम में वरिष्ठ शिक्षक एवं पूर्व गौरव सेनानी गोपाल सिंह राठौड़ सहित जगदीश प्रसाद घिंटाला, विक्रम सिंह, दीनदयाल जांगिड़, कुलदीप जैन, नारायण राम बिजारणियां, हरेंद्र कुमार गेणा, सुरेंद्र कुमार खीचड़, ओमप्रकाश थालोड़ सहित शिक्षक एवं विद्यार्थी मौजूद रहे। विद्यालय के अन्य शिक्षक रविंद्र सिंह, सुशील कुमार विश्नोई, अशोक विश्नोई, नरेंद्र सेवक, विकास कुमार एवं रेखा यादव भी उपस्थित रहे।

बताया गया कि निम्बी जोधा पंचायत क्षेत्र में अब तक हजारों पौधे लगाए जा चुके हैं। आगामी डेढ़ माह तक पौधारोपण अभियान जारी रहेगा।

Related Articles