सीकर जिले में 142.82 करोड़ के शहरी विकास कार्य प्रस्तावित, सीकर शहर को मिलेंगे 52.50 करोड़
सीकर जिले में 142.82 करोड़ के शहरी विकास कार्य प्रस्तावित, सीकर शहर को मिलेंगे 52.50 करोड़
सीकर : राजस्थान नगरीय आधारभूत विकास परियोजना के पांचवें चरण के तहत सीकर जिले में 142.82 करोड़ रुपये के विभिन्न विकास कार्य प्रस्तावित किए गए हैं। इनमें सीकर शहर में 52.50 करोड़, फतेहपुर में 33.90 करोड़, खाटूश्यामजी में 25.14 करोड़, अजीतगढ़ में 15.92 करोड़, श्रीमाधोपुर में 10.08 करोड़ और रींगस में 5.82 करोड़ रुपये के कार्य शामिल हैं।
सीकर शहर के प्रस्तावित कार्यों को लेकर जिला कलेक्ट्रेट सभागार में जिला कलेक्टर आशीष मोदी की अध्यक्षता में हितधारक संवाद एवं सुझाव कार्यशाला आयोजित की गई। इसमें जनप्रतिनिधियों, पूर्व पार्षदों, अधिकारियों, प्रबुद्ध नागरिकों और अन्य हितधारकों से परियोजना को लेकर सुझाव लिए गए।
अपशिष्ट जल और जल निकासी पर रहेगा जोर
सीकर शहर के लिए प्रस्तावित 52.50 करोड़ रुपये में 24.04 करोड़ रुपये अपशिष्ट जल प्रबंधन एवं शोधित जल के पुनः उपयोग, 11.86 करोड़ रुपये बाढ़ प्रबंधन एवं जल निकासी तथा 16.60 करोड़ रुपये कमांड एवं नियंत्रण केंद्र, विरासत संरक्षण और पर्यटन संबंधी कार्यों पर खर्च किए जाने प्रस्तावित हैं।
परियोजना का उद्देश्य शहर में जल निकासी व्यवस्था को बेहतर बनाने, अपशिष्ट जल का प्रभावी प्रबंधन, शोधित जल के पुनः उपयोग तथा शहरी सेवाओं की निगरानी को मजबूत करना है। साथ ही ऐतिहासिक विरासत और पर्यटन को बढ़ावा देने पर भी ध्यान दिया जाएगा।
विधायक राजेंद्र पारीक ने बताया महत्वपूर्ण
कार्यशाला में सीकर विधायक राजेंद्र पारीक ने प्रस्तावित परियोजना को शहर के विकास के लिए महत्वपूर्ण बताया। उन्होंने परियोजना के सफल क्रियान्वयन के लिए आरयूआईडीपी, नगर परिषद और संबंधित विभागों के बीच बेहतर समन्वय की आवश्यकता जताई।
आरयूआईडीपी के अधिशासी अभियंता ओमप्रकाश साहू ने परियोजना की विस्तृत जानकारी दी और कहा कि हितधारकों से मिले सुझावों को नियोजन एवं क्रियान्वयन में आवश्यकतानुसार शामिल किया जाएगा। उन्होंने कार्यों को गुणवत्ता के साथ समयबद्ध पूरा करने का आश्वासन दिया। कार्यशाला में खुले संवाद के दौरान जल निकासी, बाढ़ प्रबंधन, अपशिष्ट जल, शोधित जल के पुनः उपयोग, विरासत संरक्षण और पर्यटन से जुड़े मुद्दों पर सुझाव दिए गए। इस दौरान आरयूआईडीपी के पूर्व कार्यों पर आधारित वृत्तचित्र भी प्रदर्शित किया गया।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19






Total views : 2307742


