[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

जिला प्रशासन एवं नगर परिषद सीकर द्वारा “हर घर तिरंगा” जनजागरूकता रैली का आयोजन


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
टॉप न्यूज़राजस्थानराज्यसीकर

जिला प्रशासन एवं नगर परिषद सीकर द्वारा “हर घर तिरंगा” जनजागरूकता रैली का आयोजन

साइकिल एवं बाइक रैली के माध्यम से राष्ट्रभक्ति और तिरंगा सम्मान का दिया संदेश

सीकर : हर घर तिरंगा अभियान के अंतर्गत जिला प्रशासन एवं नगर परिषद सीकर के संयुक्त तत्वावधान में सोमवार को भव्य जनजागरूकता रैली का आयोजन किया गया। रैली का शुभारंभ सीकर जिला खेल स्टेडियम से हुआ, जो शहर के प्रमुख मार्गों से होते हुए रामलीला मैदान पहुंची।

रैली में बड़ी संख्या में युवाओं, विद्यार्थियों, विभिन्न विभागों के अधिकारियों-कर्मचारियों एवं आमजन ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। प्रतिभागियों ने हाथों में तिरंगा लेकर साइकिल एवं बाइक रैली के माध्यम से नागरिकों को अपने घरों, प्रतिष्ठानों एवं संस्थानों पर राष्ट्रध्वज सम्मानपूर्वक फहराने तथा राष्ट्रीय ध्वज के प्रति सम्मान बनाए रखने का संदेश दिया।

रैली के दौरान पूरे मार्ग पर “हर घर तिरंगा”, “वंदे मातरम्”, “भारत माता की जय” और “जय हिंद” के उद्घोषों से देशभक्ति का वातावरण गूंज उठा। शहरवासियों ने भी रैली का स्वागत करते हुए अभियान के प्रति अपना समर्थन व्यक्त किया।

इस अवसर पर अधिकारियों ने कहा कि “हर घर तिरंगा” अभियान केवल तिरंगा फहराने का कार्यक्रम नहीं, बल्कि देश के प्रत्येक नागरिक में राष्ट्रप्रेम, राष्ट्रीय एकता एवं गौरव की भावना को सुदृढ़ करने का जनआंदोलन है। सभी नागरिकों से 9 से 17 अगस्त तक अपने घरों एवं प्रतिष्ठानों पर भारतीय राष्ट्रीय ध्वज सम्मानपूर्वक फहराने तथा ध्वज संहिता का पालन करने की अपील की गई।

जिला प्रशासन एवं नगर परिषद सीकर ने शहरवासियों से आह्वान किया कि वे इस अभियान में अधिकाधिक भागीदारी निभाकर राष्ट्र के प्रति अपनी प्रतिबद्धता एवं सम्मान का परिचय दें तथा “हर घर तिरंगा” अभियान को जन-जन का अभियान बनाएं।

Related Articles