[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

सीकर में अतिक्रमण के खिलाफ कार्रवाई, एसबीआई बैंक से सुभाष चौक तक हटाए अस्थायी अतिक्रमण


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
टॉप न्यूज़राजस्थानराज्यसीकर

सीकर में अतिक्रमण के खिलाफ कार्रवाई, एसबीआई बैंक से सुभाष चौक तक हटाए अस्थायी अतिक्रमण

सीकर में अतिक्रमण के खिलाफ कार्रवाई, एसबीआई बैंक से सुभाष चौक तक हटाए अस्थायी अतिक्रमण

सीकर : जिला कलेक्टर आशीष मोदी के निर्देश पर नगर परिषद ने सोमवार को शहर के एसबीआई बैंक, बावड़ी गेट और सुभाष चौक क्षेत्र में अस्थायी अतिक्रमण के खिलाफ विशेष अभियान चलाया। सड़क और फुटपाथ पर लगाए गए रेहड़ी-ठेले हटाए गए तथा यातायात में बाधा डालने वालों के चालान काटे गए।

अभियान के दौरान सड़क पर अव्यवस्थित रूप से खड़े चारपहिया और दोपहिया वाहनों पर भी चालानी कार्रवाई की गई। नगर परिषद के वरिष्ठ आयुक्त शशिकांत शर्मा ने कहा कि कार्रवाई का उद्देश्य किसी का रोजगार प्रभावित करना नहीं, बल्कि यातायात व्यवस्था को सुचारु और सुरक्षित बनाना है।

उन्होंने दुकानदारों और रेहड़ी-ठेला संचालकों से निर्धारित स्थानों पर ही व्यवसाय करने की अपील की। नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ आगे भी कार्रवाई जारी रखने की चेतावनी दी गई। कार्रवाई में नगर परिषद प्रवर्तन दस्ता, यातायात पुलिस और संबंधित अधिकारी-कर्मचारी मौजूद रहे।

Related Articles