[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

वकील के घर तोड़फोड़-मारपीट का एक और आरोपी गिरफ्तार:घर के बाहर दीवार बनाने का विरोध करने पर की थी मारपीट, तीन की पहले हो चुकी गिरफ्तारी

निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
झुंझुनूंटॉप न्यूज़नवलगढ़राजस्थानराज्य

वकील के घर तोड़फोड़-मारपीट का एक और आरोपी गिरफ्तार:घर के बाहर दीवार बनाने का विरोध करने पर की थी मारपीट, तीन की पहले हो चुकी गिरफ्तारी

वकील के घर तोड़फोड़-मारपीट का एक और आरोपी गिरफ्तार:घर के बाहर दीवार बनाने का विरोध करने पर की थी मारपीट, तीन की पहले हो चुकी गिरफ्तारी

नवलगढ़ : नवलगढ़ थाना पुलिस ने एडवोकेट जगदीश वर्मा के घर में घुसकर तोड़फोड़ और मारपीट के मामले में एक और आरोपी को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपी की पहचान विजय पाल (29) पुत्र कजोड़मल, निवासी घोराणी जोहड़ी, वार्ड नंबर 3 नवलगढ़ के रूप में हुई है।

ये मामला वकील की पत्नी की रिपोर्ट पर दर्ज किया गया था। रिपोर्ट के अनुसार, पड़ोसी सीताराम जांगिड़, रामचन्द्र काजला, मूलचन्द जाट सहित 20-25 अन्य लोग उनके घर के गेट के सामने दीवार का निर्माण कर रहे थे। जब परिवार ने इसका विरोध किया, तो परिवादिया, उनके पति, पुत्र, पुत्री और सास के साथ लाठी-सरियों से मारपीट की गई।

मेन गेट और खिड़की को दीवार बनाकर बंद किया था

शिकायत में यह भी आरोप लगाया गया है कि आरोपियों ने जातिसूचक गालियां दीं और कपड़े फाड़ दिए। इसके अलावा, आरोपियों ने घर के मुख्य गेट और खिड़की को दीवार बनाकर बंद कर दिया था।

तीन की पहले हो चुकी गिरफ्तारी

पुलिस ने इस मामले में पहले भी तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया था। रोहित कुमार, रोहिताश और महेन्द्र सिंह को 31 जुलाई को गिरफ्तार किया गया था। अब विजय पाल की गिरफ्तारी हुई है। घटना में इस्तेमाल की गई एक बिना नंबर की ट्रैक्टर-ट्रॉली भी पुलिस ने जब्त कर ली है।

Related Articles