[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

पूर्व विधायक अभिनेश महर्षि के नेतृत्व में रतनगढ़ में निकली भव्य तिरंगा यात्रा


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
चूरूटॉप न्यूज़रतनगढ़राजस्थानराज्य

पूर्व विधायक अभिनेश महर्षि के नेतृत्व में रतनगढ़ में निकली भव्य तिरंगा यात्रा

पूर्व विधायक अभिनेश महर्षि के नेतृत्व में रतनगढ़ में निकली भव्य तिरंगा यात्रा

रतनगढ़ : स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में ‘हर घर तिरंगा अभियान’ के तहत सोमवार को रतनगढ़ शहर में भव्य तिरंगा यात्रा निकाली गई। टाउन हॉल से शुरू हुई यात्रा गढ़ परिसर पहुंची। हाथों में तिरंगा लेकर सैकड़ों शहरवासी यात्रा में शामिल हुए और देशभक्ति के नारों से शहर गूंज उठा।

तिरंगा यात्रा का शुभारंभ पूर्व विधायक अभिनेश महर्षि, उपखंड अधिकारी मिथलेश कुमार एवं नगर पालिका ईओ भवानी शंकर व्यास ने किया। नगरपालिका कर्मचारियों सहित शहर के विभिन्न वर्गों के लोगों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।

पूर्व विधायक अभिनेश महर्षि ने कहा कि तिरंगा देश की आन, बान और शान का प्रतीक है। यह देश की एकता, अखंडता, त्याग और वीरता का संदेश देता है। उन्होंने नागरिकों से स्वतंत्रता दिवस पर अपने घरों पर तिरंगा फहराने और राष्ट्रीय ध्वज की गरिमा बनाए रखने का आह्वान किया।

इस अवसर पर एईएन सदाम हुसैन, जेईएन सुनील मंडार, जेईएन अंकित कुशवाहा, भाजपा नेता अर्जुनसिंह फ्रांसा, शहर मंडल अध्यक्ष महेश सैनी, जिला प्रवक्ता ओम महर्षि, भींवराज प्रजापत, प्रदीप सैनी सहित नगरपालिका कर्मचारी और बड़ी संख्या में शहरवासी मौजूद रहे।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22 situs raffi ahmad situs slot gacor hari ini bt62 TOKO22 SLOT sangkarbet KIOS77