[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

डंपिंग यार्ड के पास दलदल में फंसा गोवंश:2 घंटे की मशक्कत के बाद गोरक्षा दल और नगरपालिका टीम ने निकाला


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
चूरूटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

डंपिंग यार्ड के पास दलदल में फंसा गोवंश:2 घंटे की मशक्कत के बाद गोरक्षा दल और नगरपालिका टीम ने निकाला

डंपिंग यार्ड के पास दलदल में फंसा गोवंश:2 घंटे की मशक्कत के बाद गोरक्षा दल और नगरपालिका टीम ने निकाला

चूरू : चूरू के राजलदेसर में एनएच 11 के पास बने डंपिंग यार्ड के समीप रविवार शाम एक गोवंश दलदल में फंस गया। यह दलदल निजी गटर सफाई टैंकरों द्वारा खुले में बहाए जा रहे मलबे के कारण बना है।

घटना की सूचना मिलते ही गोरक्षा दल के सदस्य कन्हैया सैन तुरंत मौके पर पहुंचे। उन्होंने स्थिति का जायजा लिया और नगरपालिका प्रशासन को इसकी जानकारी दी।

सूचना मिलने पर नगरपालिका की स्वच्छ भारत मिशन टीम, जिसमें दिलीप सोलंकी, जसवंत सिंह, वेदप्रकाश और विजेंद्र शामिल थे, तुरंत घटनास्थल पर पहुंची। टीम ने लगभग दो घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद गोवंश को सुरक्षित बाहर निकाला।

स्थानीय निवासियों ने बताया कि निजी गटर सफाई टैंकर चालक बिना किसी रोक-टोक के सुखसागर डंपिंग यार्ड के पास खुले में गटर का मलबा डाल रहे हैं। इससे वहां एक खतरनाक दलदल बन गया है, जिसमें आए दिन गोवंश और नीलगाय फंस जाते हैं।

लोगों का आरोप है कि इस तरह की घटनाएं पहले भी कई बार हो चुकी हैं। बार-बार शिकायत के बावजूद, नगरपालिका प्रशासन खुले में मलबा डालने वाले टैंकर चालकों के खिलाफ कोई सख्त कार्रवाई या स्थायी समाधान नहीं कर रहा है, जिससे बेसहारा पशु हादसों का शिकार हो रहे हैं।

Related Articles