[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

चूरू में 12 वर्षीय नाबालिग से छेड़छाड़:टॉफी का लालच देकर बुलाया, दादा की रिपोर्ट पर केस दर्ज


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
चूरूटॉप न्यूज़तारानगरराजस्थानराज्य

चूरू में 12 वर्षीय नाबालिग से छेड़छाड़:टॉफी का लालच देकर बुलाया, दादा की रिपोर्ट पर केस दर्ज

चूरू में 12 वर्षीय नाबालिग से छेड़छाड़:टॉफी का लालच देकर बुलाया, दादा की रिपोर्ट पर केस दर्ज

तारानगर : चूरू के तारानगर थाना क्षेत्र में 12 वर्षीय नाबालिग बच्ची से छेड़छाड़ और रेप के प्रयास का मामला सामने आया है। पीड़िता के दादा की रिपोर्ट पर पुलिस ने केस दर्ज कर एक व्यक्ति को हिरासत में लिया है। पुलिस के अनुसार, यह घटना तब हुई जब 12 वर्षीय नाबालिग मंदिर से अपने घर लौट रही थी। इसी दौरान एक व्यक्ति ने उसे टॉफी देने का बहाना कर अपने पास बुलाया और उसके साथ कथित तौर पर छेड़छाड़ की।

बच्ची ने शोर मचाया और तुरंत वहां से निकलकर अपने घर पहुंची। उसने परिजनों को पूरी घटना के बारे में बताया। घटना की जानकारी मिलने के बाद बड़ी संख्या में लोग तारानगर थाने पहुंचे और कार्रवाई की मांग की। इसके बाद, पीड़िता के परिजनों की ओर से दी गई रिपोर्ट के आधार पर तारानगर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है।

पुलिस ने इस मामले में एक व्यक्ति को हिरासत में लिया है। हालांकि, तारानगर थानाधिकारी पुष्पेंद्र सिंह ने मामले को लेकर आधिकारिक बयान देने से इनकार कर दिया।

Related Articles