[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

गुर्जरवास में 4.23 करोड़ की लागत से बनेगा जीएसएस:शिलान्यास हुआ, वार्ड 20 और 21 में लो-वोल्टेज और ट्रिपिंग से मिलेगी राहत


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
झुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्यसिंघाना

गुर्जरवास में 4.23 करोड़ की लागत से बनेगा जीएसएस:शिलान्यास हुआ, वार्ड 20 और 21 में लो-वोल्टेज और ट्रिपिंग से मिलेगी राहत

गुर्जरवास में 4.23 करोड़ की लागत से बनेगा जीएसएस:शिलान्यास हुआ, वार्ड 20 और 21 में लो-वोल्टेज और ट्रिपिंग से मिलेगी राहत

सिंघाना : सिंघाना पंचायत समिति के गुर्जरवास गांव में रविवार को 33/11 केवी ग्रिड सब स्टेशन (जीएसएस) का शिलान्यास किया गया। पूर्व सांसद संतोष अहलावत ने मुख्य अतिथि के रूप में इस कार्यक्रम का शुभारंभ किया। करीब 4.23 करोड़ रुपए की लागत से बनने वाले इस सब स्टेशन से क्षेत्र में बिजली संबंधी समस्याओं से राहत मिलने की उम्मीद है।

नए जीएसएस के निर्माण से गुर्जरवास सहित आसपास के गांवों और सिंघाना के वार्ड संख्या 20 व 21 में विद्युत आपूर्ति व्यवस्था मजबूत होगी। ग्रामीणों को लंबे समय से चली आ रही लो-वोल्टेज और बार-बार बिजली ट्रिपिंग की समस्या से निजात मिलने की संभावना है।

सहायक अभियंता बोले- देवीपुरा जीएसएस पर है अधिक भार

सहायक अभियंता सुरेंद्र सिंह सैनी ने बताया कि वर्तमान में गुर्जरवास और आसपास के क्षेत्रों में देवीपुरा जीएसएस से बिजली आपूर्ति की जा रही है। क्षेत्र में विद्युत भार अधिक होने के कारण अक्सर लो-वोल्टेज और बिजली ट्रिपिंग की शिकायतें आती रहती हैं, जिससे घरेलू और कृषि कार्य प्रभावित होते हैं।

नए 33/11 केवी जीएसएस के चालू होने के बाद क्षेत्र की विद्युत आपूर्ति व्यवस्था में उल्लेखनीय सुधार होगा। यह बढ़ते बिजली के भार को बेहतर ढंग से प्रबंधित करने में मदद करेगा, जिससे गुर्जरवास के अलावा अन्य पड़ोसी गांवों को भी लाभ मिलेगा।

ग्रामीण बोले- लंबे समय से थी जरूरत

ग्रामीणों ने बताया कि क्षेत्र में बिजली की बढ़ती मांग को देखते हुए नए जीएसएस की आवश्यकता लंबे समय से महसूस की जा रही थी। इसके निर्माण से वोल्टेज में सुधार, ट्रिपिंग में कमी और निर्बाध बिजली आपूर्ति सुनिश्चित होने की उम्मीद है, जिससे उन्हें बड़ी राहत मिलेगी।

इस अवसर पर वर्षा सोमरा, विकास भालोठिया, बालकिशन सोमरा, दाताराम भाटी, राजेश जैदिया, राजेश राणा, संजय, कैलाश चंद, महेश कुमार, नरेश कुमार, सुरेंद्र, संतोष सैनी, अजय कुमार, राधेश्याम, ओमप्रकाश सहित कई गणमान्य व्यक्ति और ग्रामीण मौजूद रहे।

Related Articles