[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

गुढ़ागौड़जी में उपखंड कार्यालय की मांग को लेकर धरना:ग्रामीणों ने स्थानीय स्तर पर एसीएम कोर्ट खोलने की उठाई मांग


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
गुढ़ागौड़जीझुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

गुढ़ागौड़जी में उपखंड कार्यालय की मांग को लेकर धरना:ग्रामीणों ने स्थानीय स्तर पर एसीएम कोर्ट खोलने की उठाई मांग

गुढ़ागौड़जी में उपखंड कार्यालय की मांग को लेकर धरना:ग्रामीणों ने स्थानीय स्तर पर एसीएम कोर्ट खोलने की उठाई मांग

गुढ़ागौड़जी : गुढ़ागौड़जी में उपखंड कार्यालय और एसडीएम कोर्ट स्थानीय स्तर पर खोलने की मांग को लेकर सर्व समाज का अनिश्चितकालीन धरना रविवार को छठे दिन भी जारी रहा। इसी क्रम में भोड़की गांव में मुख्यमंत्री का पुतला फूंका गया। पूर्व सरपंच गणेश गुप्ता के नेतृत्व में हुए इस प्रदर्शन के दौरान ग्रामीणों ने सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। प्रदर्शनकारियों ने भोड़की गांव के मुख्य रास्तों से मुख्यमंत्री के पुतले की शव यात्रा निकाली और बाद में मुख्य सड़क पर पुतला जलाकर अपना विरोध जताया।

प्रदर्शनकारियों ने गुढ़ागौड़जी में ही उपखंड कार्यालय, एसडीएम और एसीएम कोर्ट संचालित करने की मांग उठाई। उनका कहना है कि गुढ़ागौड़जी तहसील के राजस्व मामलों को उदयपुरवाटी उपखंड से जोड़ने के निर्णय से क्षेत्र के लोगों को भारी परेशानी हो रही है। राजस्व मामलों की सुनवाई के लिए किसानों, आमजन और अधिवक्ताओं को लंबी दूरी तय करनी पड़ रही है, जिससे उनका समय और आर्थिक संसाधन दोनों खर्च हो रहे हैं।

इधर, गुढ़ागौड़जी तहसील कार्यालय के सामने चल रहे सर्व समाज के अनिश्चितकालीन धरने में भी बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए। प्रदर्शनकारियों ने स्थानीय स्तर पर राजस्व मामलों की सुनवाई की व्यवस्था करने की मांग दोहराई। इस दौरान दातार सिंह, प्रदीप टेलर, राजू ठेकेदार, कैलाश डूडी, शंभुदयाल बरवड़, मुबारिक, रवि शर्मा, रणजीत निर्मल, दिनेश, मातादीन, जगदीश, दुलीचंद, सुनील डूडी, नगेन्द्र सिंह, लीलाधर और फारुख सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे।

Related Articles