गुढ़ा में कैंडल मार्च निकालकर सरकार के खिलाफ की नारेबाजी:राजस्व मामलों को उदयपुरवाटी से जोड़ने के आदेश का विरोध
गुढ़ा में कैंडल मार्च निकालकर सरकार के खिलाफ की नारेबाजी:राजस्व मामलों को उदयपुरवाटी से जोड़ने के आदेश का विरोध
गुढ़ागौड़जी : गुढ़ागौड़जी में राजस्व मामलों को उदयपुरवाटी उपखंड से जोड़ने के आदेश के विरोध में चल रहा आंदोलन रविवार को छठे दिन भी जारी रहा। प्रदर्शनकारी गुढ़ा को उपखंड बनाने और राजस्व मामलों की सुनवाई स्थानीय स्तर पर करने की मांग कर रहे हैं।
रविवार को सर्व समाज के लोगों ने जेपी महला के नेतृत्व में चंवरा मोड़ से भोड़की चौराहे तक कैंडल मार्च निकाला। मार्च में शामिल लोगों ने सरकार के खिलाफ नारेबाजी की और गुढ़ा के राजस्व मामलों को उदयपुरवाटी से जोड़ने के निर्णय को वापस लेने की मांग की।
प्रदर्शन के दौरान अनिल कुमावत ने कहा कि सरकार ने गुढ़ा तहसील के लोगों के राजस्व मामलों की सुनवाई उदयपुरवाटी में करने के आदेश जारी कर क्षेत्रवासियों के साथ अन्याय किया है। उन्होंने कहा कि यह निर्णय क्षेत्र के लोगों के हित में नहीं है और इसे किसी भी सूरत में स्वीकार नहीं किया जाएगा।
एडवोकेट विकास नेहरा ने आरोप लगाया कि भाजपा सरकार लगातार किसान विरोधी फैसले कर रही है। उन्होंने चेतावनी दी कि सरकार के इन फैसलों का परिणाम आने वाले चुनावों में देखने को मिलेगा।
सुनील खेदड़ ने कहा कि गुढ़ा तहसील के आम लोगों में सरकार के निर्णय को लेकर भारी आक्रोश है। संजय नेहरा ने बताया कि आंदोलन के छठे दिन तक धरना जारी है, लेकिन सरकार की ओर से अब तक किसी प्रतिनिधि ने प्रदर्शनकारियों की सुध नहीं ली है। उन्होंने दोहराया कि जब तक गुढ़ा को उपखंड बनाने और राजस्व मामलों को स्थानीय स्तर पर रखने की मांग पूरी नहीं होती, तब तक आंदोलन जारी रहेगा।
इस मौके पर पूर्व सरपंच विजयपाल भाटीवाड़, पूर्व सरपंच दारासिंह, अनुज बांगड़वा, कैलाश डूडी, एडवोकेट प्रतिम कुमावत, नरेश गिल, सतीश, जेपी महला, ओमप्रकाश लोचीब, राकेश कस्वा, सतपाल मावलिया, प्रवीण मेचु सहित बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19






Total views : 2305332


