[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

सादुलपुर में बाइक चोरी की 1 महीने में 3 वारदात:CCTV में हर बार नीली शर्ट वाला युवक; कैमरे खराब होने पर भी उठे सवाल


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
चूरूटॉप न्यूज़राजस्थानराज्यसादुलपुर

सादुलपुर में बाइक चोरी की 1 महीने में 3 वारदात:CCTV में हर बार नीली शर्ट वाला युवक; कैमरे खराब होने पर भी उठे सवाल

सादुलपुर में बाइक चोरी की 1 महीने में 3 वारदात:CCTV में हर बार नीली शर्ट वाला युवक; कैमरे खराब होने पर भी उठे सवाल

सादुलपुर : सादुलपुर शहर में बाइक चोरी की घटनाएं बढ़ने से लोगों में चिंता बढ़ गई है। शुक्रवार को स्टेशन रोड स्थित HDFC बैंक के सामने खड़ी बाइक को एक युवक मास्टर चाबी से चुराकर फरार हो गया। पूरी वारदात बैंक के बाहर लगे CCTV कैमरे में कैद हुई है।लोगों का दावा है कि पिछले एक महीने में हुई दो अन्य बाइक चोरी की घटनाओं में भी नीली शर्ट पहने युवक नजर आया था।

सादुलपुर निवासी हितेश उर्फ मोनू रामबास ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उन्होंने अपनी काले रंग की स्प्लेंडर प्लस बाइक दोपहर 11:15 बजे बैंक के सामने खड़ी की थी। करीब तीन मिनट बाद लौटे तो बाइक गायब मिली। CCTV फुटेज में नीली शर्ट पहने एक युवक बाइक चोरी करते दिखाई दे रहा है।

3 जुलाई को नंद प्लाजा से चोरी हुई थी बाइक

स्थानीय लोगों के अनुसार पिछले एक महीने में सादुलपुर में बाइक चोरी की दो अन्य घटनाएं भी हुई हैं। सतपाल पूनिया ने बताया कि 3 जुलाई को नंद प्लाजा के पास से उनकी मोटरसाइकिल चोरी हो गई थी। उनके अनुसार CCTV फुटेज में नीली शर्ट पहने युवक बाइक ले जाता दिखाई दिया था।

इसी तरह विजय सिंह ने बताया कि 15 जुलाई को रेलवे स्टेशन के सामने खड़ी उनकी मोटरसाइकिल भी चोरी हो गई थी। इस घटना में भी CCTV फुटेज में नीली रंग की टी-शर्ट पहने युवक दिखाई देने की बात सामने आई है। लोगों का कहना है कि तीनों घटनाओं में CCTV में दिखाई देने वाले युवक के हुलिए में समानता है। हालांकि, पुलिस जांच के बाद ही यह स्पष्ट हो सकेगा कि तीनों वारदातों में एक ही व्यक्ति शामिल था या नहीं।

नाकाबंदी के बावजूद नहीं मिला सुराग

बैंक के सामने बाइक चोरी की सूचना मिलने के बाद पुलिस ने नाकाबंदी कर आरोपी को पकड़ने का प्रयास किया, लेकिन सफलता नहीं मिली। पुलिस अब अलग-अलग स्थानों के CCTV फुटेज खंगालकर आरोपी तक पहुंचने का प्रयास कर रही है।

करोड़ों की लागत से लगे कैमरे खराब होने का आरोप

शहरवासियों का कहना है कि अपराधों पर निगरानी के लिए एक करोड़ रुपए से अधिक की लागत से लगाए गए कई CCTV कैमरे फिलहाल खराब पड़े हैं। लोगों के अनुसार कैमरे बंद होने से अपराधियों को वारदात के बाद आसानी से फरार होने का मौका मिल रहा है।

नागरिकों ने जनहित में खराब पड़े CCTV कैमरों को जल्द चालू कराने की मांग की है। स्थानीय लोगों ने शहर में युवाओं में बढ़ती नशे की लत को भी चोरी की घटनाओं की संभावित वजह बताया है।

Related Articles