छात्रसंघ चुनाव बहाली की मांग, लक्ष्मणगढ़ में एबीवीपी का प्रदर्शन:कॉलेज के बाहर छात्र नेताओं ने किया प्रदर्शन, बोले- जल्द सकारात्मक कार्रवाई करें
छात्रसंघ चुनाव बहाली की मांग, लक्ष्मणगढ़ में एबीवीपी का प्रदर्शन:कॉलेज के बाहर छात्र नेताओं ने किया प्रदर्शन, बोले- जल्द सकारात्मक कार्रवाई करें
लक्ष्मणगढ़ : लक्ष्मणगढ़ के गवर्नमेंट कॉलेज में शनिवार को अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (ABVP) ने छात्रहित की विभिन्न मांगों को लेकर प्रदर्शन किया। छात्रसंघ चुनाव बहाल करने और एमए में विषयों की संख्या बढ़ाने की मांगें प्रमुख रहीं। ये प्रदर्शन छात्र नेता गगन चौधरी के नेतृत्व में किया गया।
प्रदर्शन के दौरान एबीवीपी कार्यकर्ताओं और छात्रों ने अपनी मांगों को लेकर नारेबाजी की। उन्होंने कॉलेज प्रशासन से छात्रहित में जल्द सकारात्मक कार्रवाई करने की मांग की। करीब एक घंटे तक चले इस प्रदर्शन के बाद कॉलेज प्रशासन ने बाहर आकर छात्रों की समस्याएं सुनीं और उनकी मांगों पर विचार करने का आश्वासन दिया।

एबीवीपी के अतुल जांगिड़ ने कहा- छात्रों की समस्याओं का समाधान करना कॉलेज प्रशासन की प्राथमिकता होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि एबीवीपी छात्रों से जुड़े मुद्दों पर लगातार आवाज उठाती रहेगी। जांगिड़ ने कॉलेज में बेहतर शैक्षणिक वातावरण और आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराने के साथ लंबित छात्रहित की मांगों पर भी जल्द निर्णय लेने की बात कही।
एबीवीपी कार्यकर्ताओं ने चेतावनी दी कि यदि उनकी मांगों का शीघ्र समाधान नहीं किया गया, तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा।
इस प्रदर्शन में अनमोल चौधरी, रामदयाल चौधरी, अनुज थोरासी, विजय अलखपुरा, विजेंद्र, अंकित, अरविंद, कृष्ण, सरफराज जाजोद, संजय नरोदड़ा, राहुल, दिनेश, प्रवीण, समीर, प्रीतम बलारां, अभिषेक, नितीन, मोहित, योगेश, सुमित, प्रियांशु, उपेंद्र, राकेश, नंदिनी, रुचिका, प्रज्ञा, सोना, सोनिया, आस्था, प्रेरणा, सरिता सहित बड़ी संख्या में छात्र और कार्यकर्ता मौजूद रहे।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19






Total views : 2302568


