स्वतंत्रता दिवस की तैयारियां तेज, नवलगढ़ में अधिकारियों को सौंपी जिम्मेदारियां
स्वतंत्रता दिवस की तैयारियां तेज, नवलगढ़ में अधिकारियों को सौंपी जिम्मेदारियां
जनमानस शेखावाटी सवांददाता : शैलेंद्र पारीक
नवलगढ़ : स्वतंत्रता दिवस 2026 के उपखंड स्तरीय समारोह की तैयारियों को लेकर गुरुवार को पंचायत समिति नवलगढ़ के वीसी कक्ष में बैठक आयोजित हुई। बैठक की अध्यक्षता उपखंड अधिकारी अजीत सिंह राठौड़ ने की।
बैठक में समारोह को सुव्यवस्थित और गरिमामय ढंग से आयोजित करने के लिए विभिन्न विभागों के अधिकारियों को जिम्मेदारियां सौंपी गईं। अधिकारियों को अपने विभाग में उत्कृष्ट कार्य करने वाले कार्मिकों, विद्यार्थियों एवं अन्य योग्य प्रतिभाओं के नाम सम्मान के लिए 12 अगस्त तक अनुशंसा सहित प्रस्तुत करने के निर्देश दिए गए।
उपखंड अधिकारी अजीत सिंह राठौड़ ने सभी अधिकारियों को आपसी समन्वय के साथ तैयारियां समय पर पूरी करने और समारोह को सफल बनाने के निर्देश दिए।
बैठक में पुलिस उपाधीक्षक सुगन सिंह, तहसीलदार बजरंगलाल मीणा, विकास अधिकारी रितेश सांखला, अधिशासी अधिकारी लोकेंद्र सिंह, मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी रामचंद्र बुनकर सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19






Total views : 2300533


