पीईईओ-यूसीईईओ के रात्रि विश्राम आदेश पर पुनर्विचार की मांग, जिला कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन
पीईईओ-यूसीईईओ के रात्रि विश्राम आदेश पर पुनर्विचार की मांग, जिला कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन
झुंझुनूं : विद्यालयों में प्रत्येक माह चार रात्रि विश्राम कर विद्यालय संबलन किए जाने के आदेश के विरोध में राजस्थान शिक्षा सेवा परिषद जिला शाखा झुंझुनूं ने जिला कलेक्टर के माध्यम से शिक्षा मंत्री, अतिरिक्त मुख्य सचिव स्कूल शिक्षा विभाग एवं निदेशक माध्यमिक शिक्षा के नाम ज्ञापन सौंपा।
संगठन ने ज्ञापन में रात्रि विश्राम के दौरान सुरक्षा संबंधी चिंताओं और व्यावहारिक कठिनाइयों का हवाला देते हुए आदेश पर पुनर्विचार कर इसे निरस्त करने की मांग की। विशेष रूप से महिला शिक्षा अधिकारियों की सुरक्षा को लेकर चिंता जताई गई।
संगठन ने सुझाव दिया कि यदि रात्रि विश्राम आवश्यक हो तो पंचायत भवन में सुरक्षित व्यवस्था के साथ पर्याप्त सुरक्षा कर्मियों की तैनाती की जाए। इस दौरान जिला मंत्री डॉ. मनीष कुमार चाहर, सभा अध्यक्ष प्रतिभा चौधरी, कोषाध्यक्ष माया सांगवान सहित विनोद लोहिया, अजय सिहाग, हरिसिंह कुल्हरी, संजीव टांडी, अनिता चौधरी, राजबाला खीचड़, मंजू सोनानिया, प्रतिभा सामोर एवं अनीता सैनी मौजूद रहे।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19






Total views : 2300534


