नेहरा नशा मुक्ति केन्द्र में एचआईवी, सिफिलिस, टीबी जांच एवं परामर्श शिविर आयोजित हुआ
नेहरा नशा मुक्ति केन्द्र में एचआईवी, सिफिलिस, टीबी जांच एवं परामर्श शिविर आयोजित हुआ
मंड्रेला : डॉ. नेहरा नशा मुक्ति एवं पुनर्वास केंद्र में राजस्थान राज्य एड्स नियंत्रण संस्थान द्वारा संचालित सशक्त कार्यक्रम के अंतर्गत शुक्रवार को एचआईवी, सिफिलिस एवं टीबी जांच एवं परामर्श शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में केंद्र में निवासरत सभी आवासियों की स्वास्थ्य जांच की गई तथा उन्हें इन बीमारियों की रोकथाम, समय पर जांच, उपचार एवं जागरूकता से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारी प्रदान की गई। कार्यक्रम के दौरान विशेषज्ञों ने बताया कि समय पर जांच और उचित परामर्श से एचआईवी, सिफिलिस एवं टीबी जैसी गंभीर बीमारियों पर प्रभावी नियंत्रण पाया जा सकता है।
शिविर में जेल समन्वयक राजेश कुमार ने भी सक्रिय सहयोग प्रदान किया। डॉ. नेहरा नशा मुक्ति केंद्र के संचालक डॉ सत्यवीर नेहरा ने कहा कि नशा मुक्ति के साथ – साथ हमारे केंद्र में मरीजों के समग्र स्वास्थ्य की देखभाल सर्वोच्च प्राथमिकता है। राजस्थान राज्य एड्स नियंत्रण संस्थान के सहयोग से आयोजित यह जांच एवं परामर्श शिविर बेहद उपयोगी रहा। ऐसे कार्यक्रमों से मरीजों में स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता बढ़ती है और गंभीर बीमारियों की समय रहते पहचान एवं उपचार संभव हो पाता है। डॉ नेहरा ने कहा भविष्य में भी इस प्रकार के जनहितकारी स्वास्थ्य कार्यक्रम नियमित रूप से आयोजित किए जाते रहेंगे।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19






Total views : 2300561


