बख्तावरपुरा आंगनबाड़ी केंद्र पर स्तनपान सप्ताह का समापन:छह महीने तक स्तनपान कराने का महत्व बताया, गोदभराई कार्यक्रम भी हुए
बख्तावरपुरा आंगनबाड़ी केंद्र पर स्तनपान सप्ताह का समापन:छह महीने तक स्तनपान कराने का महत्व बताया, गोदभराई कार्यक्रम भी हुए
चिड़ावा : महिला बाल विकास विभाग के तत्वावधान में शुक्रवार को दोपहर बाद आंगनबाड़ी केंद्र बख्तावरपुरा-1 में स्तनपान सप्ताह का समापन कार्यक्रम हुआ। इस दौरान नवजात शिशुओं के लिए स्तनपान के महत्व पर जोर दिया गया।
सीडीपीओ सरोज घारू ने आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं और उपस्थित महिलाओं को संबोधित किया। उन्होंने नवजात शिशु को जन्म के तुरंत बाद और छह माह तक केवल स्तनपान कराने के महत्व को समझाया। साथ ही, विभाग द्वारा प्रदान की जा रही विभिन्न सेवाओं की जानकारी भी दी।

इसी कड़ी में, सेक्टर बख्तावरपुरा की आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने सेक्टर मीटिंग और सीबीसी (प्रवेशोत्सव, अन्नप्राशन, गोदभराई) जैसे कार्यक्रमों का भी आयोजन किया।
इन आयोजनों में अंबुजा फाउंडेशन के मनोज कुमार, महिला पर्यवेक्षक विमला और बख्तावरपुरा की आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने सक्रिय रूप से भाग लिया। उन्होंने उपस्थित लोगों को स्वास्थ्य संबंधी विभिन्न पहलुओं के बारे में जागरूक किया।
देखें PHOTOS


देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19





Total views : 2394772


