बबाई थाना परिसर में सीएलजी सदस्यों की बैठक:सड़क सुरक्षा, साइबर अपराध, अवैध पार्किंग और किराएदारों के सत्यापन पर हुई चर्चा
बबाई थाना परिसर में सीएलजी सदस्यों की बैठक:सड़क सुरक्षा, साइबर अपराध, अवैध पार्किंग और किराएदारों के सत्यापन पर हुई चर्चा
बबाई : बबाई थाने में बीती शाम थानाधिकारी सत्यवीर यादव की अध्यक्षता में सीएलजी बैठक का आयोजन किया गया। इस बैठक में सड़क सुरक्षा, साइबर अपराध, संदिग्ध व्यक्तियों की गतिविधियों की सूचना देने और किराएदारों के सत्यापन जैसे मुद्दों पर चर्चा हुई।
थानाधिकारी यादव ने वाहन चालकों को नियंत्रित गति से वाहन चलाने, आवश्यक दस्तावेज साथ रखने और ओवरलोडिंग से बचने की हिदायत दी। उन्होंने दोपहिया वाहन चालकों के लिए हेलमेट और चौपहिया वाहन चालकों के लिए सीट बेल्ट के उपयोग को अनिवार्य बताया।
साइबर अपराधों के प्रति सचेत करते हुए थानाधिकारी ने कहा कि किसी भी अनजान व्यक्ति से अपनी निजी जानकारी साझा न करें। उन्होंने अनावश्यक लिंक पर क्लिक करने और ओटीपी (वन टाइम पासवर्ड) किसी के साथ साझा न करने की सलाह दी।
थानाधिकारी ने मकान मालिकों से किराएदारों की जानकारी पुलिस को देने का भी आग्रह किया। बैठक में ग्रामीणों ने मुख्य सड़क पर अनाधिकृत ठेलों और अवैध वाहन पार्किंग की समस्या उठाई। ग्रामीणों ने बताया कि ठेले वाले सड़क पर सड़ी-गली सब्जियां और फल फेंक देते हैं, जिससे शु सड़क पर जमा हो जाते हैं। इससे दुर्घटनाओं की आशंका बनी रहती है। इन मुद्दों पर थानाधिकारी यादव ने संबंधितों को सुधारने की चेतावनी दी।
बैठक में डॉ. प्रदीप सुरोलिया, शिक्षाविद महेश हरितवाल, सोमेश्वर लाटा, संजय मिश्रा, भाजपा नेता अजय भार्गव, पंच मनोज सैन, रघुवीर पहलवान, जगन खटाणा, मुकेश मावंडिया, विक्की मावंडिया सहित सभी सीएलजी सदस्य और बबाई थाने का स्टाफ मौजूद रहा।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19






Total views : 2299717


