बुहाना में दो डॉक्टर एपीओ, ग्रामीणों का धरना समाप्त:सीएमएचओ ने दिया आश्वासन, दो दिन से चल रहा था आंदोलन
बुहाना में दो डॉक्टर एपीओ, ग्रामीणों का धरना समाप्त:सीएमएचओ ने दिया आश्वासन, दो दिन से चल रहा था आंदोलन
बुहाना : बुहाना के सामुदायिक अस्पताल में बदहाल स्वास्थ्य व्यवस्थाओं को लेकर चल रहा दो दिवसीय धरना देर रात समाप्त हो गया। सीएमएचओ से हुई वार्ता के बाद रात नौ बजे धरना और भूख हड़ताल खत्म की गई।ग्रामीण पिछले दो दिनों से अस्पताल के मुख्य द्वार पर प्रदर्शन कर रहे थे। उनकी मुख्य मांग अस्पताल की अव्यवस्थाओं को दूर करना था।
स्थिति को संभालने के लिए चिकित्सा विभाग ने बुहाना बीसीएमओ डॉ. जयवीर भगासरा को मौके पर भेजा। हालांकि, धरने पर बैठे ग्रामीणों ने डॉक्टरों को एपीओ (अंडर पोस्टिंग ऑर्डर) करने की मांग को लेकर अनशन शुरू कर दिया।
दो डॉक्टरों को किया एपीओ
गुरुवार देर शाम सीएमएचओ डॉ. छोटेलाल गुर्जर मौके पर पहुंचे। उन्होंने ग्रामीणों से बातचीत की और सीएचसी प्रभारी डॉ. महेंद्र तथा डॉ. पूनम को एपीओ करने पर सहमति जताई। साथ ही, सात दिन के भीतर नई एंबुलेंस उपलब्ध कराने और अस्पताल की अन्य समस्याओं के समाधान का भी आश्वासन दिया।
अनशन करने वालों को पिलाया जूस
दोनों पक्षों के बीच सहमति बनने के बाद सीएमएचओ डॉ. छोटेलाल गुर्जर ने अनशनकारियों को जूस पिलाकर भूख हड़ताल समाप्त करवाई। इससे पहले, आंदोलन के दौरान ग्रामीणों ने सड़क जाम करने का भी प्रयास किया था, जिससे यातायात प्रभावित हुआ।
ग्रामीणों ने कहा कि उन्हें केवल आश्वासन नहीं, बल्कि ठोस कार्रवाई चाहिए। प्रशासन के लिखित आश्वासन और कार्रवाई के बाद ही आंदोलन समाप्त करने का निर्णय लिया गया। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि प्रशासन ने तय समय में प्रभावी कार्रवाई नहीं की तो ग्रामीण दोबारा आंदोलन करेंगे।
इस मौके पर बीसीएमओ डॉ. जयवीर भगासरा, रोहिताश सिंह, राजपाल सिंह, विजेंद्र, अनिल कुमार, संजय कुमार, अजीत सिंह, सतीश कुमार, अमित कुमार, नवीन कुमार सहित अनेक लोग मौजूद थे।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19






Total views : 2299717


