8 माह से अधूरा पड़ा सोहली-कलोठड़ा सड़क निर्माण, युवाओं का प्रदर्शन
8 माह से अधूरा पड़ा सोहली-कलोठड़ा सड़क निर्माण, युवाओं का प्रदर्शन
पचेरी : सोहली से कलोठड़ा तक बन रही सड़क का निर्माण कार्य पिछले आठ महीनों से अधूरा पड़ा है। जनवरी से रुके कार्य के विरोध में गुरुवार को ग्रामीणों और युवाओं ने ठेकेदार के खिलाफ प्रदर्शन कर जल्द निर्माण पूरा कराने की मांग की।
प्रदर्शनकारियों ने आरोप लगाया कि निर्माण कार्य में लगातार लापरवाही बरती जा रही है। अधूरी सड़क और बारिश के कारण बने गड्ढों व कीचड़ से राहगीरों और वाहन चालकों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है तथा आए दिन सड़क हादसे हो रहे हैं। ग्रामीणों का कहना है कि शिकायतों के बावजूद ठेकेदार मौसम का बहाना बनाकर काम में देरी कर रहा है।
ग्रामीणों ने प्रशासन से निर्माण कार्य में तेजी लाने, गुणवत्ता सुनिश्चित करने और सड़क को शीघ्र पूरा कराने की मांग की। उन्होंने चेतावनी दी कि समय पर कार्य पूरा नहीं होने पर बड़े स्तर पर आंदोलन किया जाएगा। प्रदर्शन में महेंद्र, अमरजीत, कुलदीप, दिलबाग, सोनू, लौरेंस, सुनील, कृष्ण, प्रदीप, अमित, बलजीत सहित कई ग्रामीण मौजूद रहे।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19






Total views : 2298686


