सात दिवसीय शिव महापुराण कथा पूर्णाहुति के साथ संपन्न, शिव महिमा का हुआ गुणगान
सात दिवसीय शिव महापुराण कथा पूर्णाहुति के साथ संपन्न, शिव महिमा का हुआ गुणगान
जनमानस शेखावाटी सवांददाता : मोहम्मद अली पठान
चूरू : जिला मुख्यालय स्थित मंत्रियों की छतरी में आयोजित सात दिवसीय श्री शिव महापुराण कथा का भक्तिमय वातावरण में पूर्णाहुति के साथ समापन हुआ। अंतिम दिन कथा वाचक संतोष सागर महाराज ने उमा संहिता एवं कैलाश संहिता का वर्णन करते हुए भगवान शिव की महिमा, माता उमा की भक्ति और सनातन धर्म के सिद्धांतों पर प्रकाश डाला।
उन्होंने कहा कि भगवान शिव की आराधना से जीवन में शांति, संयम, आत्मबल और सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है। कैलाश धाम के आध्यात्मिक महत्व का उल्लेख करते हुए श्रद्धालुओं से धर्म, सेवा और सदाचार के मार्ग पर चलने का आह्वान किया। कथा के दौरान पूरा पंडाल “हर-हर महादेव” और “बोल बम” के जयघोषों से गूंजता रहा।
समापन अवसर पर श्रद्धालुओं ने विधि-विधान से भगवान शिव की पूजा-अर्चना और आरती कर परिवार, समाज एवं राष्ट्र की सुख-समृद्धि, शांति और कल्याण की कामना की। अंत में आयोजन समिति ने संत-महात्माओं, श्रद्धालुओं, सेवाभावी कार्यकर्ताओं, सहयोगियों और नगरवासियों का आभार व्यक्त किया।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19




Total views : 2298676


