[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

राज्य स्तरीय ट्रेनर मीट के संभागियों ने किया प्रकृति अवलोकन, वैज्ञानिक अनुसंधान देख हुए प्रभावित


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
झुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

राज्य स्तरीय ट्रेनर मीट के संभागियों ने किया प्रकृति अवलोकन, वैज्ञानिक अनुसंधान देख हुए प्रभावित

चरित्र निर्माण की कार्यशाला स्काउटिंग - बन्ना लाल

झुंझुनूं : राजस्थान राज्य भारत स्काउट गाइड राज्य मुख्यालय जयपुर के तत्वावधान में आयोजित तीन दिवसीय राज्य स्तरीय ट्रेनर्स मीट के द्वितीय दिवस गुरुवार को राजस्थान प्रदेश के सभी लीडर ट्रेनर ने प्रकृति अवलोकन, सामरिक महत्व, ऐतिहासिक, धार्मिक एवं वैज्ञानिक अनुसंधान को देखने बगड़, चिड़ावा एवं पिलानी के ग्रामीण क्षेत्र का भ्रमण किया। राज्य प्रशिक्षण आयुक्त बन्ना लाल ने बताया कि जिला मुख्यालय झुंझुनू से हरी दिखाकर ट्रेनर्स मीट को रवाना किया गया। ज्योति विद्यापीठ सीनियर सेकेंडरी स्कूल बगड़ में संस्था निदेशक चिरंजीलाल सैनी के नेतृत्व में स्काउट गाइड अधिकारियों का सम्मान किया गया।

पिलानी के बिट्स म्यूजियम, बिरला म्यूजियम, सरस्वती मंदिर, पंचवटी का भ्रमण कर यहां की प्रकृति, ऐतिहासिक, धार्मिक, वैज्ञानिक अनुसंधान की विभिन्न कलाओं से रूबरू हुए। बिरला स्कूल पिलानी के सभागार में सभी ट्रेनर्स का स्वागत अभिनंदन पिलानी के स्काउट गाइड अधिकारियों ने किया। सीओ स्काउट महेश कालावत ने बताया कि इस अवसर पर राज्य प्रशिक्षण आयुक्त बन्ना लाल ने कहा कि स्काउट गाइड के माध्यम से बालक बालिकाओं का चारित्रिक, सामाजिक, आध्यात्मिक, मानसिक एवं शारीरिक विकास होता है।

इस अवसर पर बिरला स्कूल प्रधानाचार्य वीरेन्द्र सिंह, बिरला पब्लिक स्कूल प्रधानाचार्य अचला वर्मा, बाल निकेतन पब्लिक स्कूल प्राचार्य शोभा वर्मा, मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी राधेश्याम जीनागल, पिलानी स्थानीय संघ सचिव श्याम लाल इंदौरिया के नेतृत्व में भव्य स्वागत किया गया। पिलानी वापसी यात्रा के दौरान चिड़ावा में प्रधानाचार्य एवं प्रभारी कमिश्नर गाइड सरोज दाधीच के नेतृत्व में सभी ट्रेनर्स का स्वागत अभिनंदन कर उपहार प्रदान किए गए। इस दौरान मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी डॉ. उमादत्त झाझड़िया ने सभी को स्काउट गाइड गतिविधियों को ओर अधिक प्रोत्साहन देने की आवश्यकता पर जोर दिया।

प्रधानाचार्य सरोज दाधीच ने स्काउट गाइड संगठन से बालिकाओं को जोड़ने की आवश्यकता पर जोर देते हुए कहा कि इस गतिविधि से चरित्र का निर्माण होता है एवं संस्कारों के द्वारा अच्छे नागरिक बनते हैं। इस दौरान महालक्ष्मी ज्वेलर्स के मनरूप सिंह के द्वारा सभी का स्वागत अभिनंदन व जलपान की व्यवस्था की गई। इस अवसर पर राज्य संगठन आयुक्त गाइड सुयश लोढ़ा, स्टेट कमिश्नर रघुवीर सिंह शेखावत, सचिव महेन्द्र सिंह, अनीता कटेवा, विजेता नेहरा, चिरंजीलाल शर्मा, भारतीय जनता युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष जयसिंह मांठ, एसीबीईओ सुरेश पायल, संदीप कुमार, सुनील कुमार सहित राजस्थान प्रदेश के लीडर ट्रेनर उपस्थित रहे।

Related Articles