[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

खंडेला के निमेड़ा में जल जीवन मिशन में करोड़ों के घोटाले का आरोप


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
खंडेलाटॉप न्यूज़राजस्थानराज्यसीकर

खंडेला के निमेड़ा में जल जीवन मिशन में करोड़ों के घोटाले का आरोप

बस सेवा शुरू करने की भी उठाई मांग, RLP ने कलेक्ट्रेट पर प्रदर्शन कर कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन

जनमानस शेखावाटी सवांददाता : अरविन्द कुमार

जाजोद : सीकर जिले के खंडेला विधानसभा क्षेत्र के ग्राम निमेड़ा में जल जीवन मिशन के अधूरे कार्यों और पेयजल संकट को लेकर राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी (आरएलपी) के जिला प्रभारी विकास पचार व एडवोकेट गोकुलचंद गोदारा के नेतृत्व में ग्रामीणों ने जिला कलेक्टर को ज्ञापन सौंपकर कार्रवाई की मांग की। इसके साथ ही गांव के लिए रोडवेज बस सेवा शुरू करने की भी मांग रखी गई। आरएलपी नेताओं और ग्रामीणों ने बताया गया कि खंडेला विधानसभा के ग्राम निमेड़ा में जल जीवन मिशन के तहत शुरू किया गया कार्य पिछले करीब एक वर्ष से अधूरा पड़ा है।

आरोप है कि गांव में पाइपलाइन पूरी नहीं बिछाई गई, पंप सेट, पानी की टंकी और घर-घर नल कनेक्शन का कार्य भी अधूरा है। इसके बावजूद ठेकेदार ने संबंधित अधिकारियों की मिलीभगत से पूरा भुगतान उठा लिया। ग्रामीणों का कहना है कि ग्राम पंचायत, संबंधित विभाग और 9 जुलाई 2026 को आयोजित उपखंड स्तरीय जनसुनवाई शिविर में शिकायत करने के बावजूद कोई कार्रवाई नहीं हुई।

इस दौरान आरएलपी नेता एडवोकेट गोकुलचंद गोदारा सहित अन्य पार्टी पदाधिकारी ने आरोप लगाया कि खंडेला विधानसभा की लगभग सभी ग्राम पंचायतों में जल जीवन मिशन के कार्य अधूरे पड़े हैं और बड़े स्तर पर भ्रष्टाचार हुआ है। उन्होंने कहा कि कई जगह पुरानी पाइपलाइन को ही नया कार्य दिखाकर भुगतान उठा लिया गया, जबकि लोगों के घरों तक आज भी पानी नहीं पहुंचा है। उन्होंने जिला कलेक्टर से ग्राम निमेड़ा में जल जीवन मिशन के कार्यों की निष्पक्ष जांच करवाकर दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने तथा अधूरे कार्य जल्द पूरे कराने की मांग की।

गोदारा ने चेतावनी दी कि यदि मांगों पर शीघ्र कार्रवाई नहीं हुई तो जिन-जिन ग्राम पंचायतों में जल जीवन मिशन के कार्य अधूरे हैं, वहां के ग्रामीणों को साथ लेकर जिला कलेक्ट्रेट पर हजारों लोगों के साथ बड़ा धरना-प्रदर्शन किया जाएगा। वहीं ग्रामीणों ने एक अन्य ज्ञापन में ग्राम निमेड़ा के लिए रोडवेज बस सेवा शुरू करने की मांग भी उठाई। उनका कहना है कि गांव चारों ओर से पक्की सड़कों से जुड़ा होने के बावजूद बस सुविधा नहीं है, जिससे छात्रों, मजदूरों और ग्रामीणों को खंडेला व श्रीमाधोपुर आने-जाने के लिए घंटों निजी वाहनों का इंतजार करना पड़ता है।

ज्ञापन में सुबह, दोपहर और शाम के समय खंडेला-श्रीमाधोपुर मार्ग की तीन रोडवेज बसों का संचालन ग्राम निमेड़ा होकर कराने की मांग की गई। प्रदर्शन के दौरान बड़ी संख्या में आरएलपी पदाधिकारी कार्यकर्ता और निमेडा गांव के ग्रामीण मौजूद रहे।

Related Articles