आरयूआईडीपी के पांचवें चरण से चूरू को मिलेगी विकास की नई रफ्तार, 24.73 करोड़ के कार्यों पर मंथन
आरयूआईडीपी के पांचवें चरण से चूरू को मिलेगी विकास की नई रफ्तार, 24.73 करोड़ के कार्यों पर मंथन
जनमानस शेखावाटी सवांददाता : मोहम्मद अली पठान
चूरू : राजस्थान नगरीय आधारभूत विकास परियोजना (आरयूआईडीपी) के पांचवें चरण के तहत 24.73 करोड़ रुपये के प्रस्तावित विकास कार्यों को लेकर नगर परिषद सभागार में संवाद कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में प्रशासनिक अधिकारियों, जनप्रतिनिधियों, प्रबुद्धजनों और विभिन्न विभागों के अधिकारियों ने शहर के समग्र विकास के लिए सुझाव दिए।
कार्यक्रम में एसडीएम धीरज झाझड़िया, नगर परिषद आयुक्त अभिलाषा सिंह सहित अधिकारियों ने कहा कि विकास योजनाओं में आमजन की भागीदारी से ही बेहतर और जनहितकारी परिणाम मिलेंगे। शहर की जरूरतों के अनुरूप गुणवत्ता और समयबद्धता के साथ कार्य किए जाएंगे।
आरयूआईडीपी के सहायक अभियंता विकास मीणा ने बताया कि परियोजना के तहत 11.24 करोड़ रुपये से अपशिष्ट जल प्रबंधन एवं शोधित जल के पुनः उपयोग, 5.62 करोड़ रुपये से बाढ़ प्रबंधन एवं ड्रेनेज व्यवस्था तथा 7.87 करोड़ रुपये से विरासत संरक्षण, कमांड एंड कंट्रोल सेंटर और पर्यटन विकास के कार्य किए जाएंगे। साथ ही शहरी यातायात व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए अर्बन मोबिलिटी समाधान भी विकसित किए जाएंगे।
संवाद कार्यक्रम में जल निकासी व्यवस्था, सीवरेज नेटवर्क विस्तार, ऐतिहासिक धरोहरों के संरक्षण, स्मार्ट ट्रैफिक प्रबंधन, पार्किंग, पर्यावरण संरक्षण तथा शोधित जल के अधिकतम उपयोग जैसे विषयों पर सुझाव दिए गए। अधिकारियों ने सभी सुझावों पर सकारात्मक कार्रवाई का भरोसा दिलाया।
इस दौरान फतेहचंद सोती, गोपाल बालाण, अख्तर खान, रवि दाधीच, सुनील भाऊवाला, धर्मेंद्र राकसिया, नीरज जांगिड़, राकेश दाधीच, कमल सैनी, राकेश शर्मा, हरीश वर्मा सहित अन्य उपस्थित रहे।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19







Total views : 2298470


