‘हर नागरिक पर्व की तरह मनाएं स्वतंत्रता दिवस’:‘हर घर तिरंगा’ अभियान शुरू, कलेक्टर ने स्कूली रैली को दिखाई हरी झंडी
'हर नागरिक पर्व की तरह मनाएं स्वतंत्रता दिवस':‘हर घर तिरंगा’ अभियान शुरू, कलेक्टर ने स्कूली रैली को दिखाई हरी झंडी
झुंझुनूं : झुंझुनूं में स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर जिले में देशप्रेम की भावना को बढ़ावा देने के लिए ‘हर घर तिरंगा’ अभियान की शुरुआत की गई है। इस दौरान जिला कलेक्ट्रेट परिसर से स्कूली बच्चों की एक जन-जागरूकता रैली निकाली गई। जिसे जिला कलेक्टर अरुण गर्ग ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।
पर्व की तरह मनाए स्वतंत्रता दिवस
जिला कलेक्टर अरुण गर्ग ने कहा- स्वतंत्रता दिवस को बेहद उल्लासपूर्वक मनाने के उद्देश्य से इस वर्ष ‘हर घर तिरंगा’ अभियान चलाया जा रहा है। हमारी कोशिश और आह्वान है कि हर व्यक्ति स्वतंत्रता के महत्व को गहराई से महसूस करे और इसे अन्य त्योहारों की तरह ही पूरे उत्साह के साथ मनाएं। उन्होंने आगे कहा कि इस पहल का मुख्य उद्देश्य नई पीढ़ी में राष्ट्रीयता और देशभक्ति की भावना जगाना है।
रैली के जरिए दिया देशभक्ति का संदेश
हरी झंडी मिलने के बाद स्कूली बच्चों की रैली हाथों में तिरंगा लिए शहर के मुख्य मार्गों से होकर गुजरी। बच्चों ने देशभक्ति के नारों के साथ आमजन को अपने घर और कार्यस्थल पर तिरंगा फहराने के लिए प्रेरित किया। इस दौरान प्रशासनिक अधिकारी, सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधि और नागरिक मौजूद रहे।
1100 स्टिक वाले राष्ट्रीय ध्वज वितरित
कार्यक्रम के दौरान जिला कलेक्टर अरुण गर्ग ने कलेक्ट्रेट में मौजूद अधिकारियों और आमजन को तिरंगे झंडे भी बांटे। इस मौके पर श्री श्याम आशीर्वाद संस्था और लायंस क्लब झुंझुनूं के संयुक्त सहयोग से 1100 स्टिक वाले राष्ट्रीय ध्वज वितरित किए गए। ताकि लोगों को अपने-अपने संस्थानों और घरों पर तिरंगा फहराने के लिए प्रेरित किया जा सके।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19







Total views : 2298470


